11 MAYSATURDAY2024 3:28:24 AM
Nari

विराट-अनुष्का ने रखा बेटी का नाम! शेयर की लाडली की पहली झलक

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 12 Jan, 2021 10:33 AM
विराट-अनुष्का ने रखा बेटी का नाम! शेयर की लाडली की पहली झलक

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर हाल ही में नन्हीं परी आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी बेटी के चर्चे खूब होने लगे हैं। बहुत सारे सेलेब्स और विराट-अनुष्का के चाहने वाले उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। बेटी के जन्म की खबर विराट ने फैंस के साथ खुद शेयर की थी वहीं अब विराट और अनुष्का की नन्हीं परी की तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर आते ही वायरल हो रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विराट के भाई ने शेयर की तस्वीर 

दरअसल विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने विराट की बेटी की तस्वीर शेयर की। विकास ने नन्हीं परी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'खुशी की लहर...घर में परी।' इस तस्वीर में विराट की बेटी के पैर नजर आ रहे हैं। बहुत सारे सेलेब्स इस पर कमेंट कर रहे हैं और यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

विराट ने रखा बेटी का यह नाम 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikas Kohli (@vk0681)

खबरों की मानें तो विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का नामकरण भी कर दिया है। दरअसल खबरें ऐसी हैं कि दोनों ने बेटी की नाम अनवी रखा है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो अनवी नाम विराट और अनुष्का के नामों को मिलाकर रखा गया है। 

प्राइवेसी पर बोले थे विराट 

आपको बता दें कि विराट ने बेटी होने की जानकारी खुद फैंस के साथ शेयर की थी और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था ,' हम दोनों को यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे घर बेटी हुई है। हम आपके प्यार और शुभकामनओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। हमारा यह सौभाग्य है कि हमें जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने का मौका मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस वक्त हमें थोड़ी प्राइवेसी चाहिए।'

Related News