28 APRSUNDAY2024 8:37:33 AM
Nari

दुनिया की सबसे खूबसूरत अंडरग्राउंड लेक, जानिए ऐसा क्या है खास?

  • Updated: 24 Feb, 2017 08:20 PM
दुनिया की सबसे खूबसूरत अंडरग्राउंड लेक, जानिए ऐसा क्या है खास?

ट्रैवलिंगः दुनियाभर में घूमने-फिरने के लिए कई जगहें हैं। कई लोगों को झीलें बहुत पसंद होती हैं। दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत झीलें हैै। आज हम आपको अंडर ग्राउंड झीलों के बारे में बताने जा रहे है,जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। तो आइए जाने इन खूबसूरत अंडर ग्राउंड झीलों के बापे में। 

1. रीड फ्लूट लेक(Reed Flute Lake)
रीड फ्लूट लेक चीन की सबसे फेमस लेक है। यह झील चीन के गुइलिन प्रांत में स्थित है। यह झील प्राकृतिक रंगों से बनी है। इस झील के बाहर बांसूरी की मधुर आवाज सुनाई देती है इसलिए इसे रीड फ्लूट लेक कहा जाता है। 

2. मेल्लिअसनी लेक(Melissani Lake)
यह झील Kefalonia के पास मेल्लिअसनी केव में स्थित है। 1953 में इस झील की खोज हुई थी। एक भूंकप की वजह से इस गुफा की छत टूट गई। यह झील चारों ओर से विशाल गुफानुमा पत्थरों से घिरी हुई है। इस झील का पानी गहरा नीला दिखाई देता है। लाखों लोग इस झील को देखने के लिए आते हैं। 

3. कैवर्न लेक(Cavern Lake)
देखने में यह अंडरग्राउंड झील बहुत ही खूबसूरत है। मेक्सिको में स्थित यह झील एक वाटर फॉल की तरह दिखाई देती है। 

4. युकाटन लेक(Yucatan Lake)
मेक्सिको की यह झील दुनिया की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है। कई लोग इस झील को देखने के लिए आते है।

5. लेचुगुइल्ला लेक(Lechuguilla lake)
यह झील मेक्सिको की पांचवी सबसे बड़ी गुफा है। झील चारों ओर से गुफानुमा पत्थरों से घिरी हुई है। लोग यहां आकर तैराकी का मजा लेते हैं।

Related News