20 APRSATURDAY2024 5:01:03 AM
Nari

शादी से पहले जरूर पीएं ये Healthy Drinks, एनर्जी के साथ चेहरे पर आएगा ग्लो

  • Edited By neetu,
  • Updated: 26 Sep, 2021 04:12 PM
शादी से पहले जरूर पीएं ये Healthy Drinks, एनर्जी के साथ चेहरे पर आएगा ग्लो

देवउठावनी या देवउठनी एकादशी के बाद शादी का सीजन शुरु हो जाता है। इस साल देवउठनी एकादशी 14 नवंबर को पड़ रही है। वहीं हर लड़का और लड़की चाहते हैं कि वे अपनी शादी वाले दिन एकदम बेस्ट दिखाई दें। इसके लिए वे अच्छे मेकअप के साथ आप डेली डाइट में 5 खास ड्रिंक्स शामिल कर सकती है। इसके सेवन से आपको अदंर से मजबूती मिलेगी। ऐसे में आप शादी वाले दिन एकदम स्वस्थ, एनर्जेटिक व ग्लोइंग नजर आएंगे। इस हेल्दी ड्रिंक्स को होने वाले दुल्हा-दुल्हन दोनों पी सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

बादाम शेक

आप शादी से कुछ महीनों पहले अपने डेली डाइट में बादाम शेक शामिल कर सकते हैं। इससे त्वचा गहराई से पोषित होगी। ऐसे में चेहरा साफ, निखरा व खिला-खिला नजर आएगा। इसके अलावा बादाम में मौजूद विटामिन ई, एंटी-ऑक्सीडेंट्स व अन्य पोषक तत्व इम्यूनटी तेज करने में मदद करेंगे। इसके सेवन से शरीर अंदर से मजबूत होगा। ऐसे में शरीर को एनर्जी और चेहरे पर ग्लो आने में मदद मिलेगी।

PunjabKesari

नारियल पानी

नारियल पानी पीने में टेस्टी होने के साथ गुणों से भरपूर होता है। यह पूरी तरह से एक नेचुरल ड्रिंक है। इसके सेवन से शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है। इससे तनाव, थकान व स्किन संबंधी समस्याएं दूर होती है। इससे स्किन को नेचुरल मॉइश्चराइजर मिलता है। शरीर की अंदर से सफाई होने में मदद मिलती है। ऐसे में आपको हेल्दी बॉडी और स्किन मिलेगी।

ग्रीन-टी

ग्रीन-टी पोषक तत्वों, एंटी-ऑक्सीडेंट्स व औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इम्यूनिटी व पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर एनर्जेटिक फील होता है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। इसके अलावा चेहरे पर बेदाग व नेचुरल निखार आने में मदद मिलती है। ऐसे में आप अपनी शादी से पहले एकदम फिट एंड फाइन और ग्लोइंग नजर आएंगे। इसके लिए ये स्किन सेल्स को साफ करके त्वचा को बेदाग व ग्लोइंग बनाने में मदद करेगी।

PunjabKesari


मखाना मिल्क

मखाना विटामिन्स, मिनरल्स, अन्य पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। इम्यूनिटी बढ़ने के साथ थकान, कमजोरी, तनाव दूर होने में मदद मिलती है। ऐसे में इससे बेहतर तरीके से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इसके अलावा चेहरे पर ग्लो आने में मदद मिलती है। ऐसे में आप रोजाना एक गिलास मखाना पाउडर मिलाकर पी सकते हैं।

हल्दी-केसर का दूध

आप हल्दी-केसर दूध का सेवन भी कर सकती है। इन दोनों में आयुर्वेदिक गुण पाएं जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से खून साफ होने में मदद मिलती है। डेड स्किन सेल्स, दाग-धब्बे, झुर्रियां, झाइयां, डार्क सर्कल्स दूर होती है। इसके साथ ही इम्यूनिटी तेज होती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है। आप दिन में 2 बार हल्दी-केसर का दूध बनाकर पी सकती है।

PunjabKesari

Related News