07 MAYTUESDAY2024 8:42:35 PM
Nari

शनिवार को इन चीजों को खरीदें नहीं बल्कि करें दान, मिलेगा शुभ फल

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 18 Apr, 2020 11:35 AM
शनिवार को इन चीजों को खरीदें नहीं बल्कि करें दान, मिलेगा शुभ फल

शनिदेव न्याय और कर्म के देवता हैं। वो व्यक्ति के कर्मों के मुताबिक शुभफल देते हैं। किसी के साथ बुरा व्यवहार या काम करने पर वे उसे दंड देते हैं। ऐसे में शनिदेव के नाराज हो जाने पर व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनिवार का दिन शनिदेव जी का होता है। ऐसे में इनकी कृपा दृष्टि बनाएं रखने के लिए इस दिन कुछ चीजों को खरीदने की जगह दान करना शुभ माना जाता है। 

लोहा

वास्तु के मुताबिक, शनिवार के दिन लोहा खरीदना अशुभ माना जाता है। इससे शनिदेव जी की नाराज़गी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस दिन कभी भी लोहा नहीं खरीदना चाहिए। हालांकि कि शनिवार के दिन लोहा या इससे तैयार चीजों का दान करना शुभ फलदाई होता है।

PunjabKesari

चीजों का दान

इस दिन गरीबों व जरूरतमंदों का अपमान करने की जगह उनकी सहायता करनी चाहिए। अपने सामर्थ्य के अनुसार , इनको दान देना चाहिए। ऐसा करने से न्याय के देवता शनिदेव अपनी कृपा दृष्टि बनाएं रखते हैं।

तेल 

शनिवार के दिन तेल खरीदने से बचना चाहिए। मगर इसे खरीदने की जगह दान करना शुभ माना जाता है। इससे शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहती है।

PunjabKesari

जूते-चप्पल 

निवार के दिन अपने लिए जूते व चप्पल किसी से गिफ्ट के तौर पर नहीं लेने चाहिए। वास्तु के अनुसार इसे अशुभ माना जाता है। मगर इस दिन यही चीजें किसी गरीब या जरूरतमंद को दान देना शुभ माना जाता है। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही शनिदोष दूर होता है।

PunjabKesari

Related News