30 APRTUESDAY2024 5:14:29 AM
Nari

बेटे रुहान संग मनाया दीपिका ने जन्मदिन, पति शोएब ने दिखाई Birthday Celebrations की झलक

  • Edited By palak,
  • Updated: 06 Aug, 2023 05:30 PM
बेटे रुहान संग मनाया दीपिका ने जन्मदिन, पति शोएब ने दिखाई Birthday Celebrations की झलक

टीवी की चहेती बहु और मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज एक्ट्रेस का 37वां जन्मदिन हैं उनका यह बर्थडे बहुत ही खास है क्योंकि दीपिका का बेबी बॉय होने के बाद यह पहला बर्थडे है। ऐसे में उनके पति शोएब ने अपनी पत्नी को सरप्राइज करते हुए स्पेशल तरीके से एक्ट्रेस का जन्मदिन मनाया है। बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शोएब ने फैंस के साथ भी शेयर की हैं। 

दीपिका को दी थी ड्रेसेज 

दीपिका के जन्मदिन से पहले शोएब ने उन्हें कुछ ड्रेसे भी गिफ्ट्स की थी। इन ड्रेसेज को देखकर दीपिका काफी खुश भी हुई थी। इसके अलावा शोएब ने दीपिका को गुच्ची के उनके दो फेवरेट स्टोल्स लाकर दिए थे। दीपिका की ननद सबा ने भी अपनी भाभी को जन्मदिन का खास गिफ्ट दिया है। 

PunjabKesari

प्रिंसेस फेयरी केक किया दीपिका को गिफ्ट 

शोएब ने दीपिका को प्रिंसेस फेयरी वाला केक गिफ्ट किया था। घर की भी बहुत ही अच्छी डेकोरेशन की थी। इसकी एक तस्वीर खुद शोएब ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन तस्वीरों में दीपिका व्हाइट और पिंक कलर के सूट में दिख रही हैं और उन्होंने सिर पर तियारा पहना हुआ है। अपने एक महीने के बेटे रुहान के साथ दीपिका पोज देती दिख रही हैं। 

PunjabKesari

बेटे के साथ मनाया पहला बर्थडे 

दीपिका का उनके बेटे रुहान के साथ यह पहला जन्मदिन है ऐसे में उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। पति शोएब से इतना अच्छा सरप्राइज गिफ्ट लेकर दीपिका काफी खुश भी आ रही हैं।बता दें कि शादी के 5 साल बाद 21 जून को दीपिका ने अपने बेबी बॉय का स्वागत किया है। बेबी बॉय के साथ दीपिका ने एक्टिंग करियर से भी ब्रेक लिया और वह अपने बच्चे के साथ समय बिताना चाहती हैं। वहीं शोएब इन दिनों स्टार भारत के शो 'अजूनी' में दिख रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

 

Related News