
नारी डेस्क: मां को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, क्योंकि वह बच्चे की हर तरह से देखभाल करती है और उसे हर तरह से सुरक्षा प्रदान करती है। एक बच्चा इस दुनिया में आने के बाद मां को गोद में ही खुद को सुरक्षित महसूस करता था। पर जरा सोचिए अगर मां ही बच्चे की दुश्मन बन जाए तो उसका इस दुनिया में कौन अपना बचा। हाल ही में मुंबई में एक महिला ने अपनी बच्ची के साथ जो किया उसे सुन मुंह से बस यही निकलेगा ऐसी मां किसी को ना देना।
यह भी पढ़ें: अब गहने नहीं Mutual Fund पर पैसा लगा रही 'घर की लक्ष्मी'
मुंबई के मालवणी इलाके में मां के साथ रह रही ढाई साल की बच्ची की बेहद ही दर्दनाक मौत हो गई। उसे मारना वाला और कोई नहीं उसकी 30 वर्षीय मां का 19 वर्षीय प्रेमी ही था। उसने ना सिर्फ इस पापी महिला के आगे उस बच्ची को मारा, बल्कि उस मासूम का रेप भी किया और पत्थर दिल मां चुपचाप देखती रही। मामला तब सामने आया जब बच्ची को अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: अटारी-वाघा बॉर्डर पर फिर शुरू हो रही है बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी
आरोपी मां ने डॉक्टर से कहा कि बच्ची को मिर्गी की बीमारी है, जिसके बाद इलाज के दौरान बच्ची को मौत हो गई।। डॉक्टर ने बच्ची के गुप्तांगों पर चोट के निशान पाए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।डॉक्टर ने बताया कि नाबालिग लड़की की मौत Shock due to Asphyxiation (दम घुटने के कारण सदमा) की वजह से हुई और लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। शक के आधार पर आरोपी की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें: कपल ने Video Call कर साथ में खा लिया जहर
जानकारी के अनुसार आरोपी महिला जब प्रेग्नेंट थी तब उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। उसने एक लड़की को जन्म दिया और इस दौरान वह 19 वर्षीय लड़के के संबंध में आ गई। बताया गया कि मां के सामने ही आरोपी ने उसकी बच्ची के साथ रेप किया। पीड़ित बच्ची दर्द से चीखती रही, लेकिन उसकी मां उसे बचाने नहीं आई। बच्ची की हालत खराब होने पर वे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।