30 APRTUESDAY2024 1:07:53 AM
Nari

हर दिन दिखना है परफैक्ट तो Make-up Kit में शामिल करें ये 10 चीजें

  • Updated: 30 Mar, 2018 02:17 PM
हर दिन दिखना है परफैक्ट तो Make-up Kit में शामिल करें ये 10 चीजें

मेकअप आजकल लड़कियों की खास जरूरत बन गई है। जहां पहले लड़कियां घर से बाहर कम ही निकलती थी, वहीं आजकल वे ऑफिस,बिजनेस आदि कामकाज को अच्छे से चला रहीं हैं। खुद को दूसरों के सामने परफैक्ट साबित करने के लिए लड़कियों में आत्मविश्वास का होना बहुत जरूरी है। चेहरा खूबसूरत होगा तो इससे पर्सनेलिटी भी दमदार बनी रहेगी। इसके लिए हर लड़की रोजाना मेकअप प्रॉडक्टस का सहारा लेती है, फिर चाहे वो काजल हो या फिर लिपकलर। आइए जाने कौन-कौन से ब्यूटी प्रॉडक्टस आपकी किट में शामिल होने जरूरी हैं, जो आप रोजाना चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। 


1. Primer
कौन-सी लड़की यह नहीं चाहेगी कि उसका मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहे। अपनी मेकअप किट में प्राइमर जरूर रखें। इससे मेकअप घंटों तक चेहरे पर टिका रहेगा और ग्लो भी बरकरार रहेगा।  


2. Foundation or BB Cream
मेकअप करने का परफैक्ट तरीका है कि चेहरे पर अप्लाई किए गए बेस का धब्बे दिखाई न दें। हर रोज फेस का मेकओवर कर रहे हैं तो सिंगल टोन मॉइश्चराइजर बैस्ट है। आप इसकी जगह पर बीबी क्रीम भी अप्लाई कर सकते हैं। 


3. Under eye concealer
सुबह जल्दी ऑफिस जाना हो तो चेहरे पर फ्रेशनेस का दिखना बहुत जरूरी है। रात भर सोने के बाद आंखों पर आई सूजन औक काले घेरों को दूर करना जरूरी है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आंखों के नीचे कंसीलर लगाएं। 


4.  Contour Kit
आपकी मेकअप किट में कंटूर किट को होना भी बहुत जरूरी है। चिक्स और नाक को हाइलाइट करने के लिए इसका इस्तेमाल करना चहिए। 


5. Blush
किसी पार्टी पर जाना हो तो रोजी चिक्स आपकी पर्सनेलिटी को और भी अच्छा बना देते हैं। रोमांटिक डीनर को आपकी यह लुक और भी खास बना देगी। ब्लशर के बिना आपकी मेकअप किट अधूरी है। 


6. Highlighter
हैवी मेकअप करने का मन नहीं है तो हाइलाइटर आपके काम आ सकता है। इसे चेहरे पर अप्लाई करके आप फ्रेश लुक पा सकती है। 


7. Eye-liner
आईलाइनर से आंखें बहुत खूबसूरत लगने लगती है। अपनी किट में इसे रखना न भूलें। 


8. Mascara
मस्कारा आपकी पलकों को अच्छी वॉल्यूम देता है। लाइनर लगाने के बाद इसे भी जरूर अप्लाई करें। 


9. Lip Colour
परफैक्ट मेकअप के लिए लिप कलर बहुत अहमियत रखता है। गर्मियों में लाइट तो सर्दियों में पेस्टल कलर बहुत अच्छे लगते हैं। 


10.   Make-up remover
सारा दिन चेहरे पर लगा मेकअप रात को उतारना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए अपनी किट में मेकअप रिमूवर जरूर रखें। आपको यह क्रीम,लिक्विड,स्प्रे आदि में आसानी से मिल जाता है। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News