28 APRSUNDAY2024 5:20:11 PM
Nari

इस इच्छा को पूरा करने के लिए यहां टूरिस्ट डालते हैं करोड़ो रुपए

  • Updated: 26 Dec, 2016 05:30 PM
इस इच्छा को पूरा करने के लिए यहां टूरिस्ट डालते हैं करोड़ो रुपए

ट्रैवलिंग:दुनिया में लोग अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं। कई लोग पानी में कोई सामान डालकर अपनी चिंताए दूर करते हैं तो कोई मंदिर में पूजा अर्चना करके। ऐसा सिर्फ भारत में ही नहीं होता रोम में ट्रेवी(Trevi Fountain) नाम का एक फाउंटेन है,जिसमें लोग दूर-दूर से सिर्फ सिक्के फैंकने के लिए ही आते हैं। माना जाता है कि इसमें सिक्का डालने से लोगों की दोबारा रोम आने की इच्छा जरूर पूरी होती है। इसी कारण इस फाऊटेन में इतना कैश जमा हो जाता है कि इसे इक्ट्ठा करने के लिए कुछ देर के लिए फांऊटेन की एंट्री को बंद करना पड़ता है। 
 

यहां पर घूमने के लिए हर समय लोगों की भीड़ लगी रहती है। इसमें एक दिन में करीब 3000 यूरो के सिक्के डाले जाते हैं। भारत के हिसाब से इसकी सलाना कीमत 9 करोड़ है। इन सिक्कों को निकाल कर गरीब और बेघर लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ट्रेवी फाऊंटेन रोम के ट्रेवी शहर में है। रोम का यह फांऊटेन 85 फीट ऊंचा और 161 फीट चौड़ा है और यह दुनिया का सबसे खूबसूरत फाऊंटेन है।  


पानी में सिक्का डालने की यह परंपरा बहुत पुरानी है। हॉलीवुड की एक फिल्म'Three Coins In The Fountain' इस थीम पर आधारित थी। इस वजह से भी यहां पर सिक्के फैंकने का प्रचलन बढ़ गया। आज इन सिक्कों से बहुत से गरीबों की मदद की जाती है। 


 

Related News