29 APRMONDAY2024 3:02:08 PM
Nari

लंच बॉक्स में रखेंगे ये हैल्दी चीजें तो मिनटों में चट कर जाएगा बच्चा

  • Updated: 27 Jun, 2017 11:55 AM
लंच बॉक्स में रखेंगे ये हैल्दी चीजें तो मिनटों में चट कर जाएगा बच्चा

पंजाब केसरी(पेरेंटिंग): खाने का नाम सुनते ही बच्चों के मुंह पर खुशी बयां होने लगती है लेकिन घर के खाने को देखरकर बच्चों ज्यादा आनाकानी करते है और बाहर के जंकफूड जीतने मर्जी खाने को दें दो। बच्चे ज्यादा नखरा लंच बॉक्स ले जाते समय करते है। वहीं अगर उनके पसंद की डिश न बनी हो तो लंच बॉक्स वैसे का वैसे ही घर वापिस आता है। ऐसा मां को देखना चाहिए लंच में ऐसी चीजों बनाकर दें, जो बच्चों खुशी से खाएं भी और वह हैल्दी भी रहें। तो चलिए देर किस बात की है, आज हम आपको बताते कुछ हैल्दी डिश, जो बनाकर आप बच्चे के लंच बॉक्स में दे सकती है। 

PunjabKesari

 

1. एग भुर्जी और पालक चपाती

अंडा प्रोटीन का काफी अच्छा स्त्रोत है। इससे बच्चों का विकास तेजी से होता है। अगर बच्चा अंडा खाना पसंद नहीं करता तो उसे लंच बॉक्स में अंडे की भुर्जी बनाकर दें। आप चाहें तो एग भुर्जी को पालक चपाती में डाल कर बच्चों को दें। 

2. ओट्स खिचड़ी

बच्चे को ओट्स पसंद है तो आप उसे ब्रेकफास्ट या लंच में दे सकती हैं। ओट्स अलग-अलग तरीके से बनाकर दें जैसे ओट्स से बनी खिचड़ी तैयार करें और साथ में प्याज़, खीरा और अचार रख दें। फिर देखिया बच्चा कैसे लंच बॉक्ट चट कर जाएगा। 

3. मिक्स वेजीटेबल्स टोस्ट

मिक्स वेजीटेबल्स टोस्ट भी बच्चों के लिए हैल्दी होगा। सबसे अच्छी बात कि वह इसे बड़े स्वाद के साथ खाएं। तो इस बार बच्चे को लंच बॉक्स में मिक्स वेजीटेबल्स टोस्ट बनाकर दें। 

4. मिक्स वेजीटेबल्स इडली

हैल्दी सब्ज़ियां जालकर इडली बनाएं। इसमें टोमैटो सॉस डालकर बच्चे के लंचबॉक्स में पैक करके दें। 
 

Related News