27 JANTUESDAY2026 3:05:38 PM
Nari

छोटी सी चीज गजब के फायदे, सेहत के लिए बेहद कारगर है कपूर

  • Edited By Monika,
  • Updated: 27 Jan, 2026 01:37 PM
छोटी सी चीज गजब के फायदे, सेहत के लिए बेहद कारगर है कपूर

नारी डेस्क : पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाने वाला कपूर सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं रखता, बल्कि इसके औषधीय और घरेलू फायदे भी बेहद खास हैं। आमतौर पर माना जाता है कि कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, लेकिन आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में भी कपूर का इस्तेमाल सेहत, त्वचा और घर के वातावरण को बेहतर बनाने के लिए किया जाता रहा है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर कपूर कई समस्याओं से राहत दिला सकता है। आइए जानते हैं कि पूजा के अलावा कपूर को और किन-किन तरीकों से उपयोग में लाया जा सकता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

कपूर में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं में मददगार होते हैं।
खुजली, खाज या हल्की एलर्जी में राहत
दाग-धब्बों को हल्का करने में सहायक।

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल
थोड़ी सी कपूर की टिक्की को नारियल तेल में मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं।
चेहरे के लिए कपूर को चंदन पाउडर में मिलाकर हल्का लेप बनाएं और 10 मिनट बाद चेहरा धो लें।
ध्यान रखें कि कपूर को ज्यादा मात्रा में या लंबे समय तक त्वचा पर न लगाएं।

 यें भी पढ़ें : रोज सुबह भीगी अजवाइन खाएं, 30 दिन में दिखेंगे सेहत से जुड़े 10 जबरदस्त फायदे

बैक्टीरिया और नेगेटिव एनर्जी दूर करे

शाम के समय घर में कपूर जलाने से न सिर्फ वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि हवा में मौजूद बैक्टीरिया भी कम होते हैं।
तरीका: कपूर के साथ थोड़ा सा देसी घी, लौंग, दालचीनी और सूखी धूप जलाकर घर में धुआं दिखाएं।
इससे घर में अच्छी खुशबू फैलती है और मन को शांति मिलती है।
यह केवल धार्मिक रिच्युअल नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर की तरह काम करता है।

PunjabKesari

कीड़े-मकोड़ों से करे बचाव

कपूर की तेज खुशबू कीड़े-मकोड़ों को बिल्कुल पसंद नहीं होती।
रसोई की कैबिनेट
अलमारी
स्टोर रूम

कैसे इस्तेमाल करें
एक सूती कपड़े में कपूर की टिक्की बांधकर इन जगहों पर रख दें।
इससे कॉकरोच, चींटियां और छोटे कीड़े दूर रहते हैं।

यें भी पढ़ें : हेल्दी समझकर ज्यादा न खाएं ये 9 फल, अचानक बढ़ा सकते हैं आपका ब्लड शुगर

जुकाम और सांस की समस्या में राहत

कपूर सर्दी-जुकाम, बंद नाक और खांसी में भी असरदार माना जाता है।
उपयोग के तरीके
गर्म पानी में थोड़ा सा कपूर डालकर भाप लें।
कपूर को पीसकर कपड़े में बांधें, उसमें भुनी हुई अजवाइन मिलाकर हल्की गर्म पोटली को सूंघें।
इससे नाक खुलती है और सांस लेने में आराम मिलता है।

PunjabKesari

घर के एनवायरमेंट को बनाए बेहतर

कपूर का नियमित और सीमित उपयोग घर के माहौल को साफ, ताजा और सकारात्मक बनाए रखने में मदद करता है। यह न सिर्फ दुर्गंध को दूर करता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है।

यें भी पढ़ें : गर्दन चटकाने की आदत कहीं स्ट्रोक का खतरा तो नहीं? जानें कब बढ़ जाती है परेशानी

उपयोग करने से पहले बरते ये सावधानियां

कपूर का उपयोग सीमित मात्रा में ही करें
बच्चों की पहुंच से दूर रखें
सीधे त्वचा पर ज्यादा देर तक न लगाएं।

पूजा का कपूर एक छोटा सा लेकिन बेहद उपयोगी घरेलू उपाय है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह सेहत, त्वचा और घर के वातावरण को बेहतर बना सकता है। अगर आप प्राकृतिक तरीकों से अपने घर और शरीर का ख्याल रखना चाहते हैं, तो कपूर को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
 

Related News