
शादी के गहने दुल्हन की पूरी लुक को जेंच कर देते हैं इसलिए जब वह अपने जिंदगी के खास दिन के लिए ज्वैलरी लेने जाती है तो हर चीज यूनिक और स्टाइलिश ही चुनती है। अगर बात मांग टीके की करें तो इससे दुल्हन को डिफरैंट और ग्रैसफुल लुक मिलता है। अगर आपकी भी शादी होने वाली है और आप खुद के लिए ट्रैंडी मांग टीका ढढू रही है तो यहां से आइडिया ले सकती हैं। आइए देखते हैं मांग टीका डिजाइन।
1.Over-sized Maang Tikkas



शादी वाले दिन बोल्ड लुक पाने के लिए ऑवर साइजड मांग टीका भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह का मांग टीका आपको खूबसूरत लुक देगा।
2. Small pendant style


छोटी पैंडेंट वाला मांग टिक्का काफी सालों से फैशन में है।स्टाइलिश और एलिगेंट लुक पाने के लिए इस तरह का मांग टीका पहन सकते हैं।
3. Jhoomar or passa

इस तरह का मांग टीका बॉलीवुड स्टार से लेकर आम दुल्हनों को बहुत पसंद आता है। ज्यादातर दुल्हने झुमर और पासा स्टाइल पहना पसंद कर रही हैं।
4. One-tier Matha Pattis

यह अलग स्टाइल का माथा पट्टी है। इस माथा पट्टी से दुल्हन का पूरा माथा कवर हो जाता है। यह मांग टीका गोल चेहरे वाली लड़कियों पर ज्यादा अच्छा लगता है।
5. Rajasthani Maang tikka

राजस्थानी मांग टीका स्टाइलिश व ग्लैमरस लुक देता है। यहीं कारण है कि आजकल ज्यादातर लड़कियां इस तरह का टीका अपनी शादी पर ट्राई करती हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP