26 JUNWEDNESDAY2024 5:56:20 AM
Nari

दिमाग को शांत रखने का Kangana Ranaut का हैल्दी फंडा, 100 से ज्यादा करती हैं योगासन

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 06 Jun, 2024 04:50 PM
दिमाग को शांत रखने का Kangana Ranaut का हैल्दी फंडा, 100 से ज्यादा करती हैं योगासन

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के छोटे से गांव भांबला की रहने वाली पहाड़ी गर्ल कंगना रानौत आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लोग बॉलीवुड की क्वीन कहते हैं। कंगना ने अपनी दमदार एक्टिंग से पूरी देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। फिल्मों के साथ साथ अब वह राजनीति में अपने पैर जमा रही है। मंडी से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर खड़ी कंगना को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। कंगना रानौत सिर्फ अपने काम  के लिए ही नहीं बल्कि अपनी एक्टिंग और फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वह खुद को शांत और तनाव मुक्त योगासन की बदौलत रखती हैं। फिटनेस की बात करें तो यह फिटनेस उन्होंने ऐसे ही नहीं पाई इसके लिए भी वह दिनभर जी-तोड़ मेहनत करती हैं।


कंगना की मानें तो वह अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए सोच समझ कर डाइट लेती हैं। व्यायाम और योगासन करना नहीं भूलती। आप शायद जानते ना हो कंगना को एक दो नहीं बल्कि 100 से ज्यादा योगासन आते हैं और ये योगासन ही उनके दिमाग को शांत व तनावमुक्त रखते हैं। सिर्फ सेहत ही नहीं ये बल्कि कंगना की खूबसूरती भी उनके योगासन की बदौलत ही है। फ्लेक्सिबल बॉडी के लिए वह योग का सहारा भी लेती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

100 से ज्यादा योगासन आसन कर सकती हैं कंगना

एक इंटरव्यू में कंगना के योग गुरू ने बताया कि कंगना को 100 से भी ज्यादा आसन आते हैं। वह बॉलीवुड में कदम रखने से भी पहले से योगा कर रही हैं। वह हफ्ते में 5 दिन जिम जाने के साथ रोजाना 45 मिनट योगा भी करती हैं। उनकी फिटनेस रूटीन में सूर्य नमस्कार, धनुरासन, प्राणायाम और चक्रासन जैसे योग शामिल है।

सूर्य नमस्कार है फिटनेस सीक्रेट

सूर्य नमस्कार उनकी रूटीन में रहता ही रहता है। वह सूर्यनमस्कार व अधोमुखासवासन भी करती है। इसके अलावा वह फिट रहने के लिए हॉट योगा का सहारा भी लेती है। 'विक्रम हॉट योगा' प्राचीन योग का ही एक एक्स्ट्रीम फॉर्म है। देसी योगा का यह मॉडर्न रूप भारत में भी प्रचलित हो चुका है।

30 मिनट की सैर और एक्सरसाइज

30 मिनट की सैर तो हर किसी के लिए बढ़िया है और करनी भी चाहिए। कंगना का कहना है कि कंगना का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए पैदल चलना एक अच्छा तरीका है। इनका मानना है कि 6 से 60 साल की उम्र के सभी लोगों को रोजाना 30 मिनट तक पैदल चलना चाहिए। इसके अलावा खुद को फिट रखने के लिए वह किक बॉक्सिंग और रस्सी कूदना जैसी कई एक्सरसाइज भी करती हैं, जिससे उनका स्टेमिना बढ़ता हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

डांस की शौकीन

जिम जाने का मन ना हो तो कंगना घर पर डांस प्रैक्टिस करती हैं। वह एक क्‍लासिकल डांसर से क्‍लास लेती हैं। डांस भी एक तरह का वर्कआउट है। उनका कहना है कभी-कभार हार्ड वर्कआउट से रेस्ट लेकर मजेदार एक्सरसाइज कर सकते हैं।

कंगना के डाइटिंग टिप्स

डाइट की बात करें तो कंगना का मानना है कि मोटापा घटाने के लिए कोई शार्टकट नहीं होता। वह बस इस बात का ख्याल रखती हैं कि उनकी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल हो।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

ब्रेकफास्टः ओटमील, अनाज या ऑमलेट और 2-3 घंटे बाद फ्रूट प्लेट व प्रोटीन शेक पीती हैं।
लंचः दाल, सब्जी, दो चपाती, टोफू, चावल और कभी-कभी ग्रिल्ड चिकन
स्नैक्सः एग व्हाइट सैंडविच लेती हैं, जिसे खास ब्राउन ब्रेड से तैयार किया जाता है।
डिनरः सूप या ग्रिल्ड चिकन, उबली सब्जियां खाती हैं।
इसके अलावा दिनभर में वह खूब पानी भी पीती रहती हैं।

नहीं खाती ऑयली और फैटी फूड

कंगना की डाइट में शक्करयुक्त, डिब्बा बंद, ऑयली, फैटी और जंक फूड तला-भुना खाना नहीं रहता। वह इन्हें खाने से परहेज करती हैं। अगर कभी-कभी कंगना का कुछ अलग खाने का मन करता है तो उनकी पहली च्वॉइस वेजिटेबल पिज्जा होती है और इसके बाद वह जमकर एक्सरसाइज भी करती हैं। 

Related News