20 APRSATURDAY2024 9:19:40 AM
Nari

ब्राइडल ज्वैलरी खरीदने जा रही हैं तो ट्राई करें माथा पट्टी के ये लेटेस्ट डिजाइन

  • Updated: 21 Mar, 2018 05:50 PM
ब्राइडल ज्वैलरी खरीदने जा रही हैं तो ट्राई करें माथा पट्टी के ये लेटेस्ट डिजाइन

भारतीय परंपराओं के हिसाब से शादी के दिन दुल्हन की ज्वैलरी काफी मायने रखती है क्योंकि ज्वैलरी के बिना दुल्हन का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। जहां दुल्हन की ज्वैलरी में नेकलेस, नथ, ईयरिंग्स जरूरी होते हैं, वहीं मांग टीके के साथ माथा पट्टी की भी अपनी अलग अहमियत है। जिसे इन दिनों दुल्हनें अपने ब्राइड लुक में जरूर शामिल कर रही है। माथा पट्टी के जरिए आप अपने हेयरस्टाइल को डिफरैंट और ग्रैसफुल लुक दे सकते है। माथा पट्टी में आपको कई हैवी और हल्के डिजाइन्स मिल जाएंगे। अगर आपकी शादी भी नजदीक है तो हम आपको कुछ माथा पट्टी डिजाइन्स दिखाएंगे, उम्मीद है जो आपको खूब पसंद भी आएंगे। 

PunjabKesari

1. Pendant style Matha patti
पेंडेंट स्टाइल माथा पट्टी न ज्यादा हैवी और न ही हल्की लुक में आता है। इसे आप काफी आसानी से कैरी कर सकती है। आप अपने वैस्टर्न लुक के साथ भी इस माथा पट्टी को ट्राई कर सकती है। 

PunjabKesari

2. Multi-layered Matha patti
मल्टी लेयर्ड माथा पट्टी स्टाइल आपको क्लासी लुक देगा। यह आपके ब्राइड लुक को ग्रैसफुली भी बनाएंगा। 

PunjabKesari

3. Chandelier style Matha patti
यह स्टाइल काफी ट्रैंड में है, जो आपकी रॉयल ब्राइड लुक देगा। 

PunjabKesari

4. Princess Tiara style Matha patti
यह सिंपल माथा पट्टी स्टाइल आप अपने वैस्टर्न लुक के साथ ग्रैसफुली तरीके से ट्राई कर सकती है। 

 

5. Borla style Matha patti
राजस्थानी स्टाइल का यह बोर्ला स्टाइल माथा पट्टी आपके ब्राइड लुक को बिल्कुल डिफरैंट बना देंगा। 

PunjabKesari

6. Sindhi Traditional Matha patti
अगर आप हैवी माथा पट्टी ट्राई कर चाहती है तो यह स्टाइल आपके लिए बैस्ट ऑप्शन है।

Related News