29 APRMONDAY2024 12:19:19 PM
Nari

अगर ब्रेकफास्ट में खाएगे ये चीजें तो स्किन पर आएगा Glow

  • Updated: 18 Apr, 2017 02:00 PM
अगर ब्रेकफास्ट में खाएगे ये चीजें तो स्किन पर आएगा Glow

पंजाब केसरी(ब्यूटी): चेहरे पर ग्लो ही न हो गोरी रंगत का भी क्या फायदा। ग्लोइंग चेहरे के सामने तो गोरा रंग भी फीका पड़ जाता है। इसलिए ज्यादातर पर चेहरे ग्लो बनाएं रखना चाहती है। कउच लड़कियां ब्यूटी प्रॉड्क्ट का सहारा लेती है और कुछ घरेलू तरीके अपनाती है। टाइम की कमी के कारण इन सब चीजों के लिए टाइम में नहीं बचता, जिससे चेहरा बेजान दिखाई देता है। सुबह ब्रेकफास्ट तो सभी करते है तो क्यों न ब्रैकफास्ट में ही ऐसी चीजें शामिल करें, जो चेहरे को नैचुरल ग्लो दें। आज हम आपको ब्रैकफास्ट में खाने की कुछ चीजों को बताते है, जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। 


1. टमाटर 

टमाटर में लाइकोपीन मौजूद होता है, जो स्किन को सूरज की तेज किरणों से बचाता है। अगर आप रोज ब्रेकफास्ट में टमाटर खाएंगी तो इससे चेहरे पर ग्लो आएगा और स्किन की अन्य परेशानियां दूर होगी। 

2. दूध या दही

दूध में या दूध से बनी चीजों में विटामिन A और कैल्शियम काफी होता है।, जिससे चेहरे मॉइश्चराइज़ रहता है और ग्लो आता है। इन दोनों चीजों में से कुछ बी अपने ब्रेकफास्ट का हिस्सा बनाएं। 

3. तरबूज

तरबूज में भी लाइकोपीन होता है, जो चेहरे को नैैचुरल खूबसूरती देता है। तरबूज में पानी की मात्रा काफी होती है। अगर ब्रेकफास्ट में इसे खाया जाए तो चेहरा हाइड्रेट होकर हमेशा चमकता रहता है। 

4. स्मूदी

ब्रेकफास्ट में स्मूदी को जरूर शामिल करें। स्ट्रॉबेरी-किवी से बनी स्मूदी पीने से चेहरे पर ग्लो आता है क्योंकि विटामिन C और E स्किन को चमका देता है। 

5. अखरोट

अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई होता है। रोज ब्रेकफास्ट में अखरोट खाने से ड्राई स्किन से राहत और चेहरे पर ग्लो आता है।  

6. ग्रीन टी

ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम , पोटैशियम, मिनरल्स होते हैं, जो आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं। इसलिए ब्रेकफास्ट में एक कप ग्रीन टी पीएं। 
 

Related News