06 MAYMONDAY2024 3:06:03 PM
Nari

Pregnancy में अमृत से कम नहीं है नींबू का जूस, मिलते हैं बेशुमार फायदे

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 03 Nov, 2023 04:37 PM
Pregnancy में अमृत से कम नहीं है नींबू का जूस, मिलते हैं बेशुमार फायदे

प्रेग्नेंसी किसी भी महिला के लिए एक नाजुक स्थिति होती है। उस समय उसके अंदर एक नन्हीं सी जान पल रही होती है तो बहुत जरूरी है कि वो हेल्दी चीजें खाएं, जिससे उनके साथ-साथ बच्चे की हेल्थ की अच्छी रहे। महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान खट्टे फल जैसे  नींबू, संतरा, बेरीज, अंगूर आदि फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होती है जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। वहीं जब विटामिन सी की बात आती है नींबू का जूस भी जरूर पीएं। इससे प्रेग्नेंसी में कई फायदे मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में....

PunjabKesari

प्रेग्नेंसी में नींबू का जूस पीने से मिलते हैं ये फायदे

- प्रेग्रेंसी में डिहाइड्रेशन से खुद को बचाकर रखना चाहिए। फलों का जूस शरीर को हाइड्रेटड रखता है, वहीं नींबू का जूस में विटामिन सी ज्यादा होता है, तो इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। वहीं जी मिचलाना, उल्टी, गैस आदि की समस्या भी दूर होती है।

PunjabKesari

- ज्यादातर महिलाओं को प्रेग्रेंसी में कब्ज, अपच जैसी समस्या से गुजरना पड़ता है। नींबू का जूस पीने से इर्रिटेबल बाउल मूवमेंट कंट्रोल में रहता है।

- नींबू में विटामिन सी के अलावा शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स भी है, जो शरीर से गंदगी, फ्री रैडिकल्स को साफ करता है। ये प्रेग्नेंट महिला की शरीर के लिए एक क्लिंजर की तरह काम करता है।

- गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी नींबू बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोटैशियम हड्डियों, नर्व सेल्स, दिमाग के विकास के लिए जरूरी है।

PunjabKesari

- महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान पैरों में भी सूजन की समस्या होती है। एक गिलास गुनगुने पानी में एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीने से पैरों में सूजन की समस्या कम हो सकती है। आप गर्म पानी में थोड़ा नींबू का रस, सेंधा नमक मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इससे सूजन, दर्द से छुटकारा मिलेगा।

Related News