28 APRSUNDAY2024 6:12:22 AM
Nari

वजन से लेकर डायबिटीज तक को कंट्रोल में रखें सेब का सिरका

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 02 Feb, 2017 12:51 PM
वजन से लेकर डायबिटीज तक को कंट्रोल में रखें सेब का सिरका

सेब के सिरके के फायदे :  सेब को सबसे सेहतमंद फल माना जाता है, यह तो सब जानते हैं लेकिन क्या आप इसके सिरके के फायदे के बारे में जानते हैं। इसके सिरके में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ बनाएं रखने में मददगार साबित होता है।

 

1. वजन कंट्रोल

जिन लोगों को भूख बार-बार लगती हैं और भूख की वजह से उनका वजन बढ़ गया है। ऐसे में उनकों रोज सेब के सिरके का सेवन करना चाहिए। इससे वे अपनी भूख को कंट्रोल में रख सकते हैं। रोजाना एक गिलास पानी में दो चम्मच सेब का सिरका डाल कर पीएं।

 

2. डायबिटीज

डायबिटीज में सेब का सिरका एक दवा की तरह काम करता है। अगर इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो ऐसे में डायबिटीज को काफी कम किया जा सकता है।

 

3. दांतो के लिए फायदेमंद

सेब का सिरका दांतों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता हैैै। जैसे- दांतों का पीलापन दूर करना, दांतों का दर्द दूर करना आदि। आप सेब के सिरके को उंगली की मदद से दांतों पर रगड़ सकती हैं।

 

4. पाचन दुरूस्त

यह भोजन को पचाने में भी काफी मददगार साबित होता है। इसके अलावा यह पेट की कई समस्याओं से दूर करता है। जैसे- कब्ज, गैस आदि।

 

5. गले की खराश

अगर आपके गले में खराश है तो ऐसे में आप सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं। 1 चम्मच सेब का सिरका, 1/4 चम्मच लाल मिर्च और 3 चम्मच शहद को मिलाकर पीने से गले में काफी राहत मिलती है।

 

Related News