29 APRMONDAY2024 6:39:06 PM
Nari

डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान है काला अंगूर, जानिए अनगिनत फायदे

  • Edited By palak,
  • Updated: 30 Mar, 2024 03:01 PM
डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान है काला अंगूर, जानिए अनगिनत फायदे

अंगूर ऐसा फल है जो ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। हरे अंगूर के अलावा काला अंगूर भी स्वास्थ्य को ढेरों फायदे देता है। काले अंगूर में विटामिन-सी, ए, बी6, प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। नियमित तौर पर इसका सेवन करने से स्वास्थ्य के कई तरह के फायदे होते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं काले अंगूर का सेवन करने के कुछ अन्य फायदे।

ब्लड शुगर रहेगी कंट्रोल 

काले अंगूर का सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीडायबिटीक तत्व ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा अंगूर में रेसवेरेट्रॉल नाम का कैमिकल पाया जाता है जो एंटीहाइपरग्लाइसेमिक गुणों से युक्त होता है। यह कैमिकल शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ने से रोकता है। ऐसे में यदि आप डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

हड्डियां बनेगी मजबूत 

यह हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं। इसमें पाया जाने वाले पोषक तत्व हड्डियों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। अंगूर का सेवन करने से बोन डेंसिटी बढ़ती है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम भी मौजूद होता है जो हड्डियों को मजबूती देने में मदद करता है। काले अंगूर का सेवन करने से हड्डियों का दर्द भी दूर होता है। 

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत 

इनका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी पॉवर मजबूत होती है। काले अंगूर में विटामिन-सी के अलावा कुछ ऐसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने में मदद करते हैं। काले अंगूर का सेवन करने से कई तरह की इंफेक्शन से बचाव होता है। 

PunjabKesari

कैंसर से होगा बचाव 

काले अंगूर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए भी लाभकारी माने जाते हैं। अंगूर के छिलके में रेसवेरेट्रॉल नाम का कैमिकल पाया जाता है जो शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है, क्योंकि रेसवेरेस्ट्रॉल में एंटीकैंसर तत्व पाए जाते हैं ऐसे में इसका सेवन करने से प्रोस्टेट, ब्रेस्ट, फेफड़ों और पेट के कैंसर का खतरा कम होता है। 

दिल रहेगा स्वस्थ 

इनका सेवन करने से हार्ट भी हेल्दी रहता है। इसमें पोटैशियम, साइटोकैमिकल्स जैसे तत्व पाए जाते हैं जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। काले अंगूर में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इनका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल से जुड़ी बीमारियों को जोखिम भी कम होता है। 

आंखों के लिए फायदेमंद 

काला अंगूर आंखों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से उम्र संबंधी समस्याएं जैसे मोतियाबिंद, ग्लूकोमा से बचाव होता है। 

PunjabKesari

Related News