04 MAYSATURDAY2024 6:22:47 PM
Nari

पुदीना की पत्तियों का रस सेहत के लिए वरदान, शरीर को देगा ये बड़े फायदे

  • Edited By palak,
  • Updated: 25 Apr, 2024 10:04 AM
पुदीना की पत्तियों का रस सेहत के लिए वरदान, शरीर को देगा ये बड़े फायदे

गर्मियों के मौसम में शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए अच्छा खान-पान जरुरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इस मौसम में ऐसे फूड्स और ड्रिंक्स की सलाह देते हैं जो शरीर को पोषण भी दें और उसे ठंडा रखें। ठंडी चीजों की बात करें तो गर्मियों में पुदीने की पत्तियों का सेवन बेहद लाभकारी माना जाता है। इनकी तासीर ठंडी होती है ऐसे में बहुत से लोग इस मौसम में इसका सेवन करते हैं। इसकी सिर्फ चटनी ही नहीं बल्कि रस भी बेहद लाभकारी माना जाता है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए पुदीने की पत्तियों का रस पीने के फायदे बताते हैं। आइए जानते हैं।

पाचन बनेगा मजबूत 

पुदीने की पत्तियों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नियासिन, विटामिन-ए, विटामिन-सी, सोडियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह पोषक तत्व गर्मियों में होने वाली समस्याएं जैसे पेट में दर्द, गैस, उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्याओं से राहत दिलवाने में मदद करते हैं। गर्मी के मौसम में यदि आपको पाचन संबंधी कोई समस्या होती है तो पुदीने की पत्तियों से बने रस में हींग मिलाकर पिएं। 

PunjabKesari

वजन घटाने में मिलेगी मदद 

पुदीने के रस में कैलोरी भी काफी कम मात्रा में मौजूद होती है। ऐसे में यदि मोटापे से जूझ रहे हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे बने रस का सेवन करने से मेटाबॉल्जिम मजबूत बनता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। 

शरीर रहेगा हाइड्रेट 

पुदीने की तासीर ठंडी होती है ऐसे में इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। गर्मियों में यदि आपको बार-बार प्यास लगती है तो आप रोज दिन में एक बार पुदीने की पत्तियों से बना रस पी सकते हैं। 

PunjabKesari

जलन और सूजन से मिलेगी राहत 

कुछ लोगों को इस मौसम में शरीर के अलग-अलग हिस्से में जलन और सूजन महसूस होती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा दिलवाने के लिए भी पुदीने की पत्ते से बना रस लाभकारी हो सकता है। पुदीने में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर की सूजन और जलन कम कर सकते हैं।

स्किन बनेगी ग्लोइंग 

इस मौसम में चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने और कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं ऐसे में पुदीने का रस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे पीने से त्वचा मॉइश्चराइज होती है। साथ ही इससे त्वचा को ताजगी महसूस होती है। गर्मियों में होने वाली स्किन संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप पुदीने का रस चेहरे पर लगा सकते हैं। 

PunjabKesari

 

Related News