17 APRFRIDAY2026 10:29:12 AM
Nari

गर्मी से बचने के लिए रोज पिएं ठंडा-ठंडा सत्तू का शरबत, बनाने के लिए देखें आसान रेसिपी...

  • Edited By Pooja Gill,
  • Updated: 17 Apr, 2026 09:39 AM
गर्मी से बचने के लिए रोज पिएं ठंडा-ठंडा सत्तू का शरबत, बनाने के लिए देखें आसान रेसिपी...

नारी डेस्क: अब गर्मी का सीजन आ गया है। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। ऐसे मौसम में अपने शरीर को हाइड्रेटेड, ठंडा और एनर्जेटिक बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। इसी चुनौती को पूरा करने के लिए उत्तर भारत का लोकल और पॉपुलर देसी प्रोटीन शेक यानी सत्तू का शरबत आपके लिए एक वरदान की तरह काम करता है। ये शरबत भुने हुए चनों को पीसकर तैयार किया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चलिए जानते है इसे बनाने का आसान तरीका...

अगर आप गर्मी में काफी थका हुआ और डिहाइड्रेटेड महसूस करते हैं तो सत्तू का शरबत गर्मी में काफी फायदेमंद रहता है। शिल्पा शेट्टी से लेकर जाने-माने सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार भी इसकी तारीफें कर चुके हैं। उन्होंने इसे बनाने की रेसिपी भी शेयर की है।

सत्तू के शरबत की रेसिपी
1. सत्तू - शरबत बनाने के लिए आप अपनी जरूरत के अनुसार सत्तू ले
2. ठंडा पानी - 1 से 2 गिलास
3. भुना हुआ जीरा पाउडर - आधा छोटा चम्मच
4. काला नमक - स्वादानुसार
5. नींबू का रस
6. बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च
7. पुदीने की पत्तियां- अपनी जरूरत के अनुसार

कैसे बनाएं सत्तू का शरबत?
शरबत बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े गिलास में सत्तू निकालें और थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक मिलाएं। अब इसमें ठंडा पानी डालें और अच्छी तरह घोल लें। घोलने के बाद इसमें काला नमक, भुना जीरा, नींबू का रस और कटी हुई मिर्च-प्याज डालें। आप इस दौरान इसमें हल्का गुड़ मिला सकते हैं, जो टेस्ट को बैलेंस करेगा। इसके बाद पुदीने की पत्तियों के साथ ठंडा-ठंडा सर्व करें। शरबत को मीठा करने के लिए आप इसमें अपनी जरूरत के अनुसार, मिश्री या गुड़ भी डाल सकते है।  

बेमिसाल फायदे...
गर्मी में सत्तू के शरबत को पीने के बेमिसाल फायदे है। सत्तू की तासीर प्राकृतिक रूप से ठंडी होती है। गर्मी में इसे पीने से भीषण गर्मी से राहत मिलती है और शरीर के आंतरिक तापमान को संतुलित रखता है। ये आपके शरीर को तेज धूप और लू में भी ठंडक देता है। गर्मी में आपको ग्लूकोज या सॉफ्ट ड्रिंक्स के लेने की बजाय सत्तू के शरबक का ही सेवन करना चाहिए। यह आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो थकान को तुरंत मिटाकर शरीर में स्फूर्ति भर देता है। यह पाचन में सुधार, वजन प्रबंधन (वेट लॉस), और ब्लोटिंग को कम करने में अत्यधिक सहायक है। प्रोटीन से भरपूर और लो-शुगर होने के कारण यह मधुमेह के रोगियों के लिए एक हेल्दी ऑप्शन है।

कब पीना चाहिए सत्तू का शरबत?
गर्मियों में, दोपहर के समय सत्तू का शरबत पीने से शरीर को ठंडक और ताजगी महसूस होती है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और थकान को दूर करता है। शाम के समय भी सत्तू पी सकते हैं, खासकर यदि आप हल्का और पौष्टिक पेय पदार्थ पीना चाहते हैं।

 

Related News