30 APRTUESDAY2024 1:02:06 AM
Nari

बहुत कम पैसे में कर सकते हैं इन खूबसूरत देशों की सैर

  • Updated: 03 Mar, 2017 02:51 PM
बहुत कम पैसे में कर सकते हैं इन खूबसूरत देशों की सैर

ट्रैवलिंगः अधिकतर लोेग विदेश घूमना पसंद करते हैं लेकिन पैसे कम होने के कारण वह घूमने नहीं जा पाते। एेसे में लोग अपने बजट के हिसाब से घूमने के लिए जगह का चुनाव करते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी विदेशी जगहों के बारे में जहां आप घूमने जा सकते हैं। इन जगहों का करेंसी रेट भारतीय रूपए के मुकाबले कम है। 

1. बोलीविया
नेचर लवर्स के लिए यह जगह सबसे बेस्ट है। यहां को होटल भी बहुत सस्ते हैं। हॉट स्प्रिंग्स यहां की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। 

2. पैरागुए
एक सर्व के मुताबिक पैरागुए दुनिया का सबसे सस्ता देश है। आप यहां जाकर कम बजट में भी खूब एन्जॉय कर सकते है। 

3. ज़िम्बौब्वे
यहां पर खाना और बाकी की चीजें काफी सस्ती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। 

4. कोस्टा रिका
यहां आकर आप बीच पर काफी अच्छा समय बिता सकते है। साथ में ही ड्रिंक्स का भी मजा ले सकते है। 

5. बेलारूस
यहां के म्यूजियम और कैफे बहुत ही बढ़िया है। यहीं नहीं, प्राकृतिक सुंदरता सभी का मन मोह लेती हैं। यहां की झीलें और जंगल पर्यटकों का आकर्षित केंद है। 

6. वियतनाम
वांग यांग की नदीं में टायर पर बैठकर सैर करने का अलग ही मजा है। यहां खाने से लेकर रहने तक का खर्चा काफी कम होता है। इसके अलावा बहुत कम पैसे में साईट सीइंग भी की जा सकती है।

7. हंगरी
यहां की ट्रेनों का किराया भी बहुत कम है। यह जगह देखने में भी बेहद खूबसूरत है। आप भी इस छुट्टियों में यहां की सैर कर सकते है। 


 

 

Related News