29 APRMONDAY2024 2:18:40 AM
Nari

ICW 2017: ग्रैंड फिनाले में दिखीं आलिया-रणवीर की खूबसूरत कैमिस्ट्री

  • Updated: 31 Jul, 2017 01:03 PM
ICW 2017: ग्रैंड फिनाले में दिखीं आलिया-रणवीर की खूबसूरत कैमिस्ट्री

इंडियन कोटयोर वीक 2017 के ग्रैंड फिनाले में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपनी कलैक्शन पेश की। जिसका आयोजन नई दिल्ली में हुआ। मनीष मल्होत्रा की कलैक्शन का नाम 'Sensual Affair' था। 

PunjabKesari

बॉलीवुड डीवा आलिया भट्ट और बी-टाउन के रॉकस्टार रणवीर सिंह डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर उतरें और शोस्टॉपर रहें। आलिया ने क्रिस्टल टूले स्कर्ट वियर की जिसके नींचे फ्लॉवर लगे हुए थे। इसी के साथ आलिया ने सिल्वर शिमरी ग्लिटरी वर्क ब्लाउज कैरी किया। 

PunjabKesari

वहीं रणवीर ने  ब्लू बंदगला शेरवानी पहनी हुई थी जिसपर गोल्डन इम्ब्रायडरी हुई थी। रैंप पर इन दोनों स्टार्स की काफी शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिली। रणवीर-अलिया के स्टाइल और ग्लैमर के साथ इस शो का अंत हुआ। रैंप पर अलिया रॉयल अंदाज में दिखाई दी। अगर उनके हेयर स्टाइल की बात करें तो वह बिल्कुल सिंपल था और मेकअप तो बिल्कुल ही लाइट किया हुआ था लेकिन उनके लिप्स का रैड कलर उन्हें परफैक्ट लुक दे रहा था।  

PunjabKesari

मनीष मल्होत्रा ने मेल और फीमेल कलैक्शन पेश कीं, जिसमें खूबसूरत इम्ब्रायडरी, पर्ल वर्क, जरी, थ्रैड वर्क आदि देखने को मिला। इसके अलावा उनकी कलेक्शन में टूले और लेस अादि का कम्बिनेशन भी खूब दिखा।    
 

Related News