30 APRTUESDAY2024 7:45:49 AM
Nari

Summer vacation में बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 जरूरी चीजें

  • Updated: 27 May, 2018 03:32 PM
Summer vacation में बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 जरूरी चीजें

गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई है। इन दिनों में बच्चे स्कूल लाइफ से एकदम कट जाते हैं। पढ़ाई की जगह पर मस्ती और घूमने-फिरने में उनका ध्यान ज्यादा लगता है। एक शरारत छोड़ते ही दूसरी चीजें उनके दिमाग में आने लगती है। अगर ऐसा कहा जाए कि छुट्टियों में जहां बच्चों मस्ती शुरू हो जाती हैं, वहीं पेरेट्स की शामत आने लगती है। इस तरह बाद में इन नन्हें शौतानों का टाइम टेबल भी बिगड़ जाता है। छुट्टियों में बच्चों की आदते खराब न होने दें। बच्चों से पहले आप खुद को भी तैयार कर लें कि कैसे उनके प्ले टाइम और स्टडी में तालमेल बनाए रखना है। 


1. विकल्प कम करें
इस समय आप अपने बच्चों के साथ अच्छा तालमेल बिठा सकते हैं। मोबाइल,कंप्यूटर, गेम्स जैसे और भी ढेरों ऑप्शन जिसे बच्चे फॉलो करते हैं, इन दिनों में कम करें। आप खुद उनके साथ समय बिताएं। मोबाइल की बजाए उनके साथ आप खुद ऑउटडोर गेम्स ही खेल सकते हैं। इस तरीके से आप उनका अच्छा मार्ग दर्शन कर सकते हैं। 

PunjabKesari
2. बिगड़ने न दें टाइम टेबल
छुट्टियों में भी बच्चे को एक्टिव रखें। देर तक सोना, समय पर न नहाना,सारा दिन नाइट सूट में रहना आदि गलत आदतें है। छुट्टियों में भी उन्हें सही समय पर उठाएं, खेलने दें और पढ़ाई का ध्यान रखें। बच्चों को बताएं कि कैसे घर पर भी साफ और फ्रैश रहना है। 


3. चीजों का व्यवस्थित करना सीखाएं
गर्मी में बच्चों को कम से कम एक महीने की छुट्टियां होती हैं। टाइम को खराब न करते हुए उन्हें ऑर्ट एन लिविग ऑर्गनाइजेशन का तरीका सीखाएं। उन्हें बताएं किस तरह अपनी चीजों का व्यवस्थित करके रखना है। आप खाली समय में उन्हें प्लाटिंग यानि बागबानी भी सीखा सकते हैं। 


4. किसी चीज में Interest जगाएं
बच्चे को कोई न कोई टास्क जरूर दें। जिसके लिए वह हर रोज कोशिश करें। इसमें उनका इंटरेस्ट होना बहुत जरूरी है। इसमें पेटिंग,डासिंग,सिंगग,फुटबॉल,स्केटिंग के अलावा और भी बहुत-सी चीजें हो सकती हैं। जिसमें बच्चे की शौंक दिखाई देगा। 

PunjabKesari
5. परिवार के साथ तालमेल जरूरी
स्कूल के दिनों में पढ़ाई और स्कूल में व्यस्त रहते हुए बच्चे को परिवार के बाकी सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका ही मिलता। ऐसे में इन छुट्टियों में फायदा लिया जा सकता है। दादा-दादी,नाना-नानी के साथ बच्चों को कुछ समय जरूर बिताने दें। इससे वह रिलेशनशिप की अहमियत समझ पाएंगे। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News