29 APRMONDAY2024 2:00:32 AM
Nari

हेयर कलर करवाने वालों को होता है इन पांच बीमारियों का खतरा

  • Updated: 02 Apr, 2018 05:54 PM
हेयर कलर करवाने वालों को होता है इन पांच बीमारियों का खतरा

आजकर हेयर कलर करवाना आम बात है। कुछ लोग सफेद बालों को काला करने के लिए हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ एेसे भी जो स्टाइलिश दिखने के बालों को अलग-अलग कलर करवाते हैं। बालों को रंग करवाने से व्यक्ति खूबसूरत लगता है। मगर बहुत ही कम लोग जानते हैं कि बालों पर कैमिक्ल युक्त रंग करवाने से शरीर को कई बीमारियां भी लग जाती हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे। 

 

1. Allergic reactions

PunjabKesari
कई लोगों को बालों पर कलर लगाने के बाद खुजली, जलन होने लगती है। एेसा इसलिए होता है क्योंकि कलर में पैराफेलेलेनेयडाइन होता है। जो स्किन एलर्जी के लिए जिम्मेदार होता है।

 

2. ​Eye infections
बालों को रंग करने वाला कलर अगर आंखों पर चला जाए तो उसे आंखों में सूजन, आंखों का गुलाबी होना, आंखों से पानी निकलने लगता है। यही कारण है कि ज्यादातर हेयर कलर पैक पर लिखा होता है कि इसको आंखों के संपर्क से दूर रखें।


3. SKIN DISCOLOURATION
बालों में रंग लगवाने से कई बार लोगों के चेहरे पर दाग-धब्बे भी पड़ जाते हैं। अगर आपको भी बालों में रंग लगाने के बाद एेसा होता है तो तुंरत डॉक्टरी जांच करवाएं।


4. Breathing issues

PunjabKesari
हेयर डाई में कैमिक्ल होते हैं। इसको लगाने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है। कई बार बालों को रंग करवाने से सांस लेने में प्रॉब्लम भी होने लगती है। जिन लोगों को अस्थमा हो उनको कलर लगवाने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए।

 

5. Carcinogenic in nature
एक रिसर्च में यह बात पता चली हैं हेयर डाई में कैंसर पैदा करने वाला पदार्थ (कारसीनोजेनिक )होता है। जब आप बालों में डाई लगाते हैं तो यह शरीर के अंदर चला जाता है। इससे कैंसर की समस्या भी हो सकती है।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News