27 APRSATURDAY2024 3:09:55 AM
Nari

Groom Fashion: शादी के दिन दूल्हें को डैशिंग लुक देंगे ये 5 Turban Styles

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 24 Jul, 2018 01:18 PM
Groom Fashion: शादी के दिन दूल्हें को डैशिंग लुक देंगे ये 5 Turban Styles

मॉडर्न समय में दूल्हे व बारातियों में पगड़ी की डिमांड एक बार फिर अपने शबाब पर है। शादियों में बारातियों के साथ-साथ दुल्हे राजा भी सेहरा के ऊपर साफा को अहमियत दे रहे हैं। 

 

दूल्हे की पगड़ी शादी का अहम हिस्सा होती हैं। शादी के दिन पगड़ी पहनना एक परंपरा है, जिसे दूल्हे के सम्मान का प्रतीक भी माना जाता है। शादियों में दूल्हें व बाराती अक्सर पगड़ी पहने नजर आते हैं, जो रॉयल लुक देती हैं। वैसे तो हर राज्य में दूल्हे को पगड़ी बांधने के अलग तरीका हैं लेकिन इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स की तरह अधिकतर दूल्हों में शादी के लिए राजस्थानी और जोधपुरी पगड़ी पहनने की डिमांड देखने को मिल रही हैं। दुल्हा, दुल्हन के रिश्तेदारों और समारोह के हिसाब से पगड़ी के कलर डिसाइड किए जाते हैं। शादी में पगड़ी बांधने वाले कलाकारों को बुलवाया जाता हैं। 

 


अगर आपकी भी शादी होने जा रही है तो आप अपने ब्राइडल आउटफिट के साथ पगड़ी पहनना चाहते है तो आज हम आपको पगड़ी बांधने के अलग-अलग स्टाइल बताएंगे जो आपको शादी के खास दिन डैशिंग लुक देगी। 

 

1. राजस्थानी पगड़ी

PunjabKesari
साफा या पगड़ी बांधने वाले आर्टिस्टों के मुताबिक, इस दिनों सबसे अधिक डिमांड राजस्थानी व जोधपुरी हो रही हैं, जिसके लिए लोग खूब पैसा खर्च करने को भी तैयार हैं। राजस्थानी स्टाइल पगड़ी काफी हैवी होती हैं। इस पगड़ी स्टाइल में साफा को नया ट्विस्ट दिया जाता हैं। अब यह दूल्हें पर डिपेंड करता है कि वह अपनी शादी में राजस्थानी पगड़ी का क्या साइज रखना चाहते हैं। 

 

2. टिशू स्टाइल पगड़ी

PunjabKesari
इस तरह की पगड़ी दूल्हें को काफी ठाठी लुक देती हैं। इस तरह की पगड़ी में दूल्हे को इंडो-वैस्टर्न लुक मिलता है। आप टिशू पगड़ी को अपने आउटफिट के साथ मैचिंग करके बांध सकते हैं। 

 

3. मारवाड़ी पगड़ी

PunjabKesari
मारवाड़ी पगड़ी कलरफुल होती हैं, दूल्हे आमतौर पर इस पगड़ी को उन कपड़ों के साथ बनाना पसंद करते हैं जिन पर विभिन्न तरह के पैटर्न होते हैं। अगर आपकी वैडिंग आउटफिट सिंपल है तो आप उसमें नया ट्विस्ट लाने के लिए मारवाड़ी पगड़ी बांध सकते हैं। 

 

4. रॉयल पगड़ी 
शाही स्टाइल पगड़ी आमतौर पर बाकी पगड़ी से काफी अलग होती हैं क्योंकि इसकी टेल अन्य पगड़ी की टेल से काफी लंबी होती हैं। इस तरह की पगड़ी जोधपुरी पेंट और बंदगला शेरवानी के साथ काफी खूबसूरत लगती हैं। अगर आप भी अपने लुक को रॉयल दिखाने चाहता है तो इस स्टाइल में पगड़ी बंधवाएं। 

 

5. जोधपुरी पगड़ी 
जोधपुरी पगड़ी वेसिक पगड़ी की तरह है, लेकिन इसके टॉप पर एक घुमावदार है।अगर आप शेरवानी पहनने जा रहे है तो पगड़ी का यह स्टाइल काफी सूट करेगा। अगर आपकी दुल्हन हाई हील पहन रही है तो भी आप जोधपुरी पगड़ी पहनकर अपने हाइट उनके बराबर रख सकते हैं। 

Related News