05 APRSUNDAY2026 8:27:15 AM
Life Style

माथे पर टीका लगाने से होते हैं कई फायदे

  • Updated: 14 Apr, 2018 06:14 PM
माथे पर टीका लगाने से होते हैं कई फायदे

आप ने कुछ लोगों को माथे पर टीका लगाते हुए देखा होगा। कई लोग तो माथे पर टीका लगाए बिना घर से बाहर ही नहीं निकलते।  इसके पीछे धार्मिक कारण ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक कारण भी हैं। ज्यादातर लोग चंदन, हल्दी, भस्म या फिर कुमकुम का टीका ही लगाते हैं। रोजाना माथे पर टीका लगाने से व्यक्ति को कई तरह के फायदे होते हैं। आज हम आपको उन्हीं फयदों के बारे में बताएंगे तो आइए जानते हैं उनके फायदों के बारे में।

 

1. आत्मविश्वास
दोनों आखों के बीच के भाग को थर्ड आई कहते हैं। इसी भाग से शरीर में शक्ति का संचार होता है। बिंदी लगाने से व्यक्ति के शरीर में चुस्ती बनी रहती है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि माथे पर बिंदी लगाने से आत्मविश्वास में बढ़ौतरी होती है। 

 

2. शांति और सुकून
हल्दी में कई टी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से दूर रखता है। इसके साथ ही माथे पर इसका तिलक लागने से मन को शांति और सुकून भी मिलता है। जिन लोगों को कहीं सुकून नहीं मिलता। उनको माथे पर टीका जरूर लगाना चाहिए।

 

3. उदासी दूर होती है
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग किसी न किसी कारण से उदास ही रहते हैं। उदासी को दूर करने के लिए माथे पर चंदन का टीका लगाना चाहिए। इस टीके को लगाने से सेराटोनिन और बीटा एंडोर्फिन का स्त्राव होता है। शरीर में इसकी मात्रा बढ़ने से व्यक्ति खुश रहने लगता है।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News