26 APRFRIDAY2024 10:35:36 PM
Life Style

पति को कंट्रोल में रखती हैं ये 6 लड़कियां, आखिरी वाली रहती हैं पार्टनर पर हावी!

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 12 Apr, 2019 01:42 PM
पति को कंट्रोल में रखती हैं ये 6 लड़कियां, आखिरी वाली रहती हैं पार्टनर पर हावी!

प्यार का एहसास काफी खुशनुमा होता हैं। जब हम किसी के प्यार में पड़ते हैं तो शुरूआत में सिर्फ सकारात्मक चीजें ही ध्यान में रखते हैं। अक्सर देखा जाता हैं कि शादी से पहले तो लड़कियां, पार्टनर का हुकूम पूरे सम्मान से मानती हैं लेकिन शादी के बाद वहीं लड़कियां पार्टनर पर हुकुम चलाने लगती हैं। यह बात पता लगाना हर किसी के लिए मुश्किल हैं कि शादी के बाद लड़कियों का व्यवहार आपके साथ कैसा होगा? मगर राशि इसमें आपकी पूरी मदद कर सकती हैं। जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों की लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी के बाद ससुराल के साथ-साथ पति को भी काबू में रखती हैं। 

 

पति को काबू में रखने वाली 6 राशि की लड़कियां 

सिंह राशि

सिंह राशि की लड़कियां हमेशा शांत व गंभीर रहने वाली होती हैं लेकिन अपने जीवनसाथी पर आसानी से भरोसा नहीं करती। अपने इसी शक्की स्वभाव के कारण यह जिंदगी भर पार्टनर पर हुकूम चलाती हैं और उसे अपने हिसाब से चलाने की कोशिश करती हैं। 

PunjabKesari

धनु राशि

अगर आपकी गर्लफ्रेंड धुन राशि की हैं तो जरा संभल जाए क्योंकि इस राशि की लड़कियां आदेश देने में माहिर होती हैं जबकि खुद किसी का आदेश सहन नहीं करती हैं। हमेशा अपने में रहने वाली ये लड़कियां जिंदगी में किसी का दखल पसंद नहीं करती और पार्टनर को अपने बस में रखती हैं। 

 

तुला राशि

इस राशि की लड़कियों लीडरशिप करना काफी पसंद होता हैं। दिखावे में यकीन रखने वाली तुला राशि की लड़कियां अपने जीवनसाथी के बारे के हर पल की खबर रखती हैं। इतना ही नहीं, पति को अपने इशारों पर नचाना इन्हें बखूबी आती हैं। 

PunjabKesari

कन्या राशि

कन्या राशि की लड़कियां अपने पार्टनर से बेहद प्यार करती हैं और पार्टनर के साथ किसी और को देखना बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। अपने इसी स्वभाव के चलते ऐसी लड़कियां अपने पार्टनर को हमेशा अपने बस में रखना चाहती हैं। 

 

मकर राशि

दिखने में खूबसूरत मकर राशि की लड़कियां मन से भी उतनी ही शांत और साहसी होती हैं। बड़ी से बड़ी मुश्किलों का भी ये हंसकर करती हैं। हमेशा आत्मविश्वास से भरी रहने वाली मकर राशि की लड़कियां किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करती। यहीं एक कारण हैं कि यह पति को भी पूरा कंट्रोल में रखती हैं। 

 

वृश्चिक राशि

इस राशि की लड़कियों को समझना तो मुश्किल होता है लेकिन ये हर किसी के मन की बात पढ़ने में काफी माहिर होती हैं। इस राशि की लड़कियां किसी की गलती होने पर जल्दी माफ नहीं करती हैं। अपने इसी स्वभाव के कारण यह यह दूसरों पर जल्दी हावी हो जाती हैं। इतना ही नहीं, पार्टनर को हमेशा बस में करके रखती हैं। 

PunjabKesari

 

Related News