27 APRSATURDAY2024 8:10:23 AM
Nari

पत्नी को पलकों पर बिठाकर रखते हैं इस मूलांक के लड़के, बिना बोले हर जरूरत करते हैं पूरी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 28 Mar, 2024 03:29 PM
पत्नी को पलकों पर बिठाकर रखते हैं इस मूलांक के लड़के, बिना बोले हर जरूरत करते हैं पूरी

शादी को लेकर हर लड़की के मन में कई उम्मीदें होती हैं। वो चाहती हैं कि उन्हें प्यार करने वाला और केयरिंग पार्टनर मिले। किसी भी लड़की को अगर अच्छा और हर बात का ख्याल रखने वाला लाइफ पार्टनर मिल जाए तो उसकी लाइफ आसान हो जाती है। आज हम आपको ऐसे ही लड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्वभाव के बेहद रोमांटिक और केयरिंग होते हैं। अंक शास्त्र में 1 से 9 अंकों तक का वर्णन हैं। हर अंक किसी ग्रह का आधिपत्य होता है।  मूलांक 2 का स्वामी चंद्र देव है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को होता है। ये मूलांक के जातक अपनी पत्नी का खास ख्याल रखते हैं। 

पत्नी का रखते हैं पूरा ख्याल

मूलांक 2 वाले लोग सबके प्यारे होते हैं। चंद्र ग्रह के प्रभाव से इसका स्वभाव मिलनसर और कूल होते हैं। ये बातचीत में भी बहुत माहिर होते हैं और बातों से ही इंप्रेस कर देते हैं। लड़कियां इस मूलांक वाले लोगों की तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। ये बातों ही बातों में किसी का भी दिल जीत लेते हैं। ये अपनी पत्नी के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं। उनकी हर बात मानते हैं। लाइफ का कोई भी जरूरी निर्णय वो पत्नी के राय के बिना नहीं लेते हैं। अपनी पत्नी को खुश रखने की ये हर संभव संभव कोशिश करते हैं।

PunjabKesari

होते हैं बहुत इमोशनल

मूलांक 2 वाल लड़के काफी इमोशनल किस्म के होते हैं। उन्हें किसी भी बात का बहुत जल्दी बुरा लग जाता है। ये रिश्ते दिल से बनाते हैं। ये अपनों की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। वहीं ये दूसरों के दुख को भी बखूबी समझते हैं और उसे कम करने की बहुत कोशिश भी करते हैं। लाइफ की आने वाली हर मुश्किल का ये डट कर सामना करते हैं। इस मूलांक के जातक पढ़ाई को बहुत महत्व देते हैं और अपने बच्चों को पढ़ाने में कड़ी मेहनत करते हैं।

PunjabKesari

महंगी चीजें खरदीने का रखते हैं शौक

ये मेहनती होते हैं और उनकी ये ही आदात उनको हर क्षेत्र में सफलता दिलाती है। इनके अंदर लीडरशीप qualities होती हैं। उनकी ये ही आदतें इन्हें लोगों के बीच बहुत फेमस बनाती हैं। इन्हें अच्छी जिंदगी जीने और महंगी चीजें खरीदना का शौक होता है। इन्हें कंजूसी बिल्कुल नहीं भाती है। 

Related News