
बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड संग ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में है। अब ब्वॉयफ्रेंड और कोरियोग्राफर मेलविन लुइस पर सना ने ऐसे गंभीर आरोप लगाए जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, उन्होंने मेलविन का एक ऐसा सच सबके सामने लाकर रख दिया जिसको सुनकर हर कोई उनसे नफरत करने लगेगा।

दरअसल, सना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लंबा चौड़ा पोस्ट किया जिसमें उन्होंने मेलविन लुइस पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पोस्ट के जरिए बताया कि मेलविन लुइस का एक स्टूडेंट के साथ रिश्ता था जिसके साथ वो फ्लर्ट करते थे। इतना ही नहीं, उन्होंने ब्रेकअप का दर्द भी जाहिर किया और एक सवाल भी खड़ा किया कि आखिर क्यों लड़के उन्हें धोखा देकर छोड़ देते हैं। इंस्टा स्टोरी में उन्होंने लिखा-"सॉरी, लेकिन मैं खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाई, ये आंसू उसके लिए नहीं हैं लेकिन यह उस दर्द और अपमान के लिए हैं जिससे होते हुए मुझे गुजरना पड़ा। उन लड़कियों के बारे में सोचकर यह और भी बुरा लगता है। इसी के साथ सना ने खुलासा किया कि मेलविन ने एक युवा लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसे प्रेग्नेंट कर दिया था। सना ने लिखा, "यह मेरे लिए दिलदहलाने जैसे था जब मुझे पता चला कि उसने एक छोटी लड़की को गर्भवती कर दिया है, लड़कियों से पैसे लेना, स्टूडेंट के साथ छेड़खानी करना एक टीचर इस तरह का कैसे हो सकता है? इससे मैं डर गई हूं! और इस लिस्ट में जो भी एक्टर्स हैं उन्हें अपने तलवों के नीचे रखती हूं।

सना ने कहा-कैसे उनके माता-पिता उन पर गर्व गर्व करेंगे, करैक्टरलेस लोग, शायद इसी लिए ये सभी संघर्ष करते रहते हैं, अल्लाह तुम सबको सबक सिखाएगा।' इसके साथ ही आपको बता दें कि सना ने ब्रेकअप की खबरों के कंफर्म करते हुए बताया था कि मेलविन ने उन्हें कई बार धोखा दिया है। बीते दिनों सना ने इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव हुई थी जिसमें उन्होंने बताया था कि किस तरह मेलविन उनपर पाबंदी लगाते थे और उन्हें धोखा देते थे।

उस वक्त सना ने स्वीकारा भी कि मेलविन के कई लड़कियों के साथ रिश्ते रह चुके हैं। अपने खराब रिलेशनशिप की बात करते हुए लाइव वीडियो में ही सना काफी भावुक हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें लाइव खत्म करना पड़ा। 12 फरवरी को सना ने पोस्ट करके मेलविन से अपने ब्रेकअप की जानकारी दी थी। इस पोस्ट में सना ने लिखा था, 'वो एक झूठा और धोखेबाज़ इंसान है ये सब उसके लिए आम काम हैं। वो फेम और पॉपुलैरिटी पाने के लिए कुछ भी कर सकता हैं।

बता दें कि सना और मेलविन साल 2018 में मिले थे और बीते साल वैलेंटाइन्स डे के मौके पर अपने इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को स्वीकारा था लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका हैं। अब सना द्वारा ब्वॉयफ्रेंड पर लगाए ये सभी आरोप सही या गलत...इस बात की सच्चाई तो वो दोनों ही जानते हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP