29 APRMONDAY2024 12:17:27 AM
Life Style

Oscars 2018: बीमारी के कारण प्रियंका नहीं बन पाई इस फंक्शन का हिस्सा

  • Updated: 05 Mar, 2018 02:44 PM
Oscars 2018: बीमारी के कारण प्रियंका नहीं बन पाई इस फंक्शन का हिस्सा

फिल्मी दुनिया के सबसे फेमस अकादमी यानि ऑस्कर अवॉर्ड का हर सितारे को बेसब्री से इंतजार होता है। हर कोई इसमें हिस्सा लेने और अवॉर्ड पाने के लिए बेताब रहता है। इस अवॉर्ड फंक्शन के द्वारा डायरेक्टर्स, एक्टर्स और लेखकों सहित इंडस्ट्री को नई पहचान देने के लिए आयोजित किया जाता है। इस साल 90वें ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन कैलिफोर्निया के डोल्बी थिएटर में आयोजित किया जा रहा है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के स्टार्स के लिए आयोजित इस ऑवार्ड फंक्शन में कई सितारे हिस्सा लेते हैं लेकिन इस साल प्रियंका चोपड़ा इस अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा नहीं ले पाई है।

PunjabKesari

पिछले दो साल से इस अवॉर्ड फंक्शन का खास हिस्सा बनने वाली प्रियंका चोपड़ा इस साल ऑस्कर अवॉर्ड में नहीं आ पाई। दरअसल प्रियंका इस अवॉर्ड फंक्शन में अपनी बीमारी के चलते हिस्सा नहीं ले पाई हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों और फैंस को इस अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा न लेने की बात बताई है। उन्होंने कुछ देर पहले अपनी खराब तबीयत की सेल्फी पोस्ट की है। और इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया है कि 'मेरे सभी नॉमिनेटेड दोस्तों को मैं शुभकामनाएं देती हूं। मैं काफी बीमार हूं लेकिन सभी को मेरे ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं विजेताओं के नाम जानने के लिए बेकरार हूं'।

PunjabKesariPunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News