29 APRMONDAY2024 6:37:41 PM
Nari

मालती को सीने से चिपकाए एयरपोर्ट पहुंची प्रियंका, निक जोनस ने किया चुप रहने का इशारा

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 31 Mar, 2024 06:25 PM
मालती को सीने से चिपकाए एयरपोर्ट पहुंची प्रियंका, निक जोनस ने किया चुप रहने का इशारा

प्रियंका चोपड़ा काफी दिनों बाद विदेश से आईं थी। यहां पर उन्होंने अपनी चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी भी अटेंड की। इसके बाद आज सुबह वो मालती को सीने से लगाए मुंबई एयरपोर्ट पहुंची। विदेश जाने के लिए बैग पैक कर पहुंची प्रियंका और निक बहुत जल्दी में लग रहे थे। मालती इस दौरान गहरी नींद में थी और पैप्स ने कपल को घेर लिया, तो एक अच्छे पिता की तरह निक ने सब को चुप रहने का इशारा किया। प्रियंका, निक और मालती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

प्रियंका चोपड़ा ने भारत में अटेंड किए इवेंट्स

देसी गर्ल इस बार इंडिया में कई सारे इवेंट्स में हिस्सा लिया। उन्होंने दिल्ली में होली भी मनाई। बहन मन्नारा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में भी शरीक हुईं। बताया जा रहा था कि कुछ बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर भी उनकी बात चल रही है और ये ही वजह है कि वो लंबे समय तक भारत में रुकी रहीं।  अब प्रियंका अपने घर रवाना हो गई हैं। वो परिवार संग लॉस एंजिल्स में रहती हैं। उन्हें रविवार तड़के मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वो बेटी मालती को गोद में लिए नजर आईं। उनके साथ पति निक भी थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर होली के जश्न की झलकियां भी शेयर कीं। पूल के किनारे पूरे परिवार ने जमकर होली खेली। मन्नारा भी ढोल की थाप पर खूब नाचीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

राम मंदिर के भी किए दर्शन

इस दौरान एक्ट्रेस अयोध्या के राम मंदिर भी गईं, जहां उन्होंने राम लला के दर्शन किए। उनके साथ निक और मालतीभी भक्ति में पूरी तरह से रमे नजर आए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

वहीं प्रियंका के वर्क प्रंट की बात करें तो प्रियंका को पिछली बार 'लव अगेन' और 'सिटाडेल' में देखा गया था। इस साल वो 'टाइगर' फिल्म में नैरेटर की भूमिका निभाएंगी। उनके हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो 'हेड्स ऑफ स्टेट' का हिस्सा हैं।

Related News