28 APRSUNDAY2024 7:33:16 PM
Life Style

इन देशों में शादी के दिन नए जोड़े निभाते हैं मजेदार परंपराएं

  • Updated: 10 Oct, 2017 05:23 PM
इन देशों में शादी के दिन नए जोड़े निभाते हैं मजेदार परंपराएं

शादी एक ऐसा बंधन हैं जिसमें दो लोग जन्मों-जन्मों के लिए एक-दूसरे के साथ बंध जाते हैं। हर देश और धर्म के लोगों में शादी के रीति-रिवाज अलग-अलग होते हैं। इन रीति-रिवाजों के अलावा शादी के दौरान दुल्हा-दुल्हन के साथ हंसी-मंजाक करने की परंपरा भी होती है जैसे भारतीय शादी में दुल्हे के जूते चुरा लिए जाते हैं और शादी के बाद दुल्हा-दुल्हन को दूध में अंगूठी ढूंढने का खेल खिलाया जाता है। ऐसे ही हर देश में अलग-अलग रिवाज होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही शादी से जुड़े रिवाजों के बारे में बताएंगें जिनके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

ब्राजील
ब्राजील देश में शादी के समय बहुत ही अजीब और हंसी वाले रिवाज निभाए जाते हैं। यहां शादी के दिन जब दुल्हा तैयार होकर स्टेज पर आता है तो उसके दोस्त दुल्हे के कपड़े फाड़ने लगते हैं। इस रस्म में दुल्हे के दोस्त उसकी टाई उतारकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर देते हैं और फिर टाई के उन टुकड़ों को बेचकर जो पैसे इकट्ठे होते हैं उसे नए जोड़े को हनीमून मनाने में दिया जाता है।
PunjabKesari
स्पेन
भारतीय शादियों में जिस तरह दुल्हन की विदाई में नए जोड़े पर चावल बरसाए जाते हैं। उसी तरह स्पेन में शादी होने पर चावल की जगह गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है।
PunjabKesari
कोरिया
कोरिया देश में लड़के-लड़की को शादी करने के लिए अपने मां-बाप की इजाजत लेना जरूरी होता है। अगर वे ऐसा नहीं करते तो उन्हें घर-परिवार में किसी तरह की जगह नहीं मिलती। इसके अलावा शादी के बाद नए जोड़े को हमेशा अपने मां-बाप के सामने झुक कर रहना पड़ता है।
PunjabKesari
जापान
सभी शादियों में जोड़े को उपहार के तौर पर गिफ्ट्स या कैश दिया जाता है। जापान में भी यहीं परंपरा निभाई जाती है और उपहार के रूप में सभी कैश ही देते हैं लेकिन यहां जो रिश्तेदार शादीशुदा जोड़े के जितना करीब होगा उसे उपहार में कैश भी उतना ही देना पड़ेगा।
फ्रांस
फ्रांस में शादी के दिन दुल्हा-दुल्हन के साथ बहुत ही मजेदार परंपरा निभाई जाती है। यहां शादी में करीब 5 घंटों तक डिनर चलता है और दुल्हा-दुल्हन को सभी मेहमानों के साथ थोड़ा-थोड़ा खाना पड़ता है। खाने के बाद नए जोड़े को जबरदस्ती शराब पिलाई जाती है और जब दोनों अपना होश खोकर सो जाते हैं तो उनके पास जोर से कार का हॉर्न बजाया जाता है। इससे वे नींद से उठ जाते हैं और शराब उतारने के लिए उन्हें प्याज का सूप पिलाया जाता है।

Related News