29 APRMONDAY2024 1:39:39 PM
Life Style

Beautiful ! बर्फ से बनी है इस होटल की हर चीज

  • Updated: 26 Mar, 2017 04:04 PM
Beautiful ! बर्फ से बनी है इस होटल की हर चीज

ट्रैवलिंगः  घूमने-फिरने का शौक अधिकतर सभी लोगों को होता हैं। वे घूमने के लिए हर बार किसी नई जगह की तलाश में रहते हैं। गर्मियों के मौसम में खास करके लोग किसी ठंड वाली जगह पर जाना पसंद करते हैं। किसी भी जगह पर जाने से पहले लोग वहां के किसी अच्छे होटल के बारे में जानकारी हासिल कर लेते हैं ताकि उनको कोई परेशानी न हो। आप भी कई होटल्स के बारे में जानते होगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं जो बर्फ से बना हुआ है यहां तक कि वहां पर बैड भी बर्फ से ही बने हुए हैं। जी हां, ICE HOTEL के नाम से मशहूर यह होटल स्वीडन के नार्थ एरिया में जुक्कसजर्वी में है।


इस गजब के होटल में ठहरने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं। यहां का तापमान तकरीबन माइनस 10 डिग्री है। दिसंबर से ही पर्यटकों का आना शुरू हो जाता है।यह होटल दिसंबर में तैयार हो पाता है। यहां तोर्न नदी के किनारे पिछले 25 साल से लगातार ICE HOTEL बनाया जाता है।


दुनिया के 100 आर्टिस्ट इसे बनाते हैं। इसकी बनावट को देखकर अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि यह होटल कैसे बनता है। आइस होटल को बनाने की वास्तविक शुरुआत मार्च से शुरू होती है, जब तोर्न नदी की बर्फ पिघलनी शुरू होती है। उसे अक्टूबर तक कोल्ड स्टोरेज में रखा जाता है। यहां पर कई देशों की कलाकारी देखने को मिलती है। 


इस होटल की खास बात यह है कि इसकी दीवारों से लेकर बर्तन और फर्नीचर भी बर्फ से ही बने हुए हैं। इस होटल में 60 कमरों तक तो बना ही दिए जाते हैं। जिनका इंटीरियर 11 देशों के अलग-अलग डिजाइनर करते हैं। यहां पर अप्रैल अंत तक बर्फ पिघल जाती है, जिसका पानी वापस तोर्न नदी में चला जाता है।
 

Related News