27 APRSATURDAY2024 8:14:41 PM
Life Style

अनोखी प्रथाः यहां लड़का-लड़की नहीं बल्कि दो दुल्हनें लेती हैं सात फेरे!

  • Updated: 13 Dec, 2017 10:21 AM
अनोखी प्रथाः यहां लड़का-लड़की नहीं बल्कि दो दुल्हनें लेती हैं सात फेरे!

शादी को लेकर दुनियाभर में आज भी बहुत सी परंपराए निभाई जाती है। शादी को लेकर भारत के कई गांव में आज भी अजीबो-गरीब प्रथाएं आज भी मौजूद है। आज हम आपको ऐसे ही एक गांव के बारे में बताने जा रहें है जहां पर प्रथा के नाम पर दो लड़कियां आपस में शादी कर लेती है। गुजरात के छोटे से गांव में पुराने समय से चली आ रही इस प्रथा को लोग आज के आधुनिक समय में भी मानते है।

PunjabKesari

गुजरात के उदयपुर में प्राचीन समय से चली आ रही इस प्रथा के चलते दो लड़कियों की आपस में शादी कर दी जाती है। इस प्रथा के अनुसार दूल्हें की बहन इन सारी रस्मों को निभाती है। उदयपुर के सुरखेड़ा, अंबाला और सनाड़ा में रहने वाले राठवा समाज में यह प्रथा 300 सालों से निभाई जा रहीं है।

PunjabKesari

यहां दूल्हें की बहन लड़की के साथ वरमाला से लेकर सात फेरों तक की सारी रस्में निभाती है, जो आमतौर पर लड़के को निभानी चाहिए। यहां तक की घोड़ी पर भी दूल्हें की कुवांरी बहन को ही चढ़ाया जाता है। शादी के बाद ननंद अपनी भाभी को ससुराल लेकर आती है और दोबारा उस लड़की की शादी दूल्हें से करवाई जाती है।

PunjabKesari

लोगों का मानना है कि इस गांव के सारे देवता कुवांरे है। जिसके कारण कोई भी मर्द बारात लेकर दुल्हन के घर नहीं जा सकता। इसी कारण दुल्हन की बहन लड़की से शादी करके उसे ससुराल लाती है और इसके बाद ही लड़का उससे शादी करता है। इस गांव के लोग इन मान्यताओं को मान कर इनका नियमपूर्वक पालन करते है।
 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News