27 APRSATURDAY2024 1:21:45 AM
Life Style

माउंट एल्ब्रुस से स्कीइंग कर उतरने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं हरियाणा की बेटी- Nari

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 15 Sep, 2018 01:57 PM
माउंट एल्ब्रुस से स्कीइंग कर उतरने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं हरियाणा की बेटी- Nari

कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों यह कहावत हरियाणा की बेटी विकास राणा पर एक दम ठीक बैठती है। उन्होंने सात समुन्द्र पार यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचकर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया। इतना ही नहीं, माउंट एल्ब्रुस को फतह करने के बाद विकास स्कीइंग करते हुए नीचे आई और ऐसा करने वाली वो विश्व की इकलौती खिलाड़ी बन गई है। 

 

माउंट एल्ब्रुस को फतह करने के बाद राणा ने कहा 

यह उपलब्धि प्राप्त करने के बाद विकास राणा ने कहा,' देश की बेटियां दुनिया की हर ऊंचाई को छू सकती हैं। बस जरूरत है तो घर से बाहर निकल कर कोशिश करने की।' 

 

PunjabKesari

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी भी फतह कर चुकी है राणा
इससे पहले वह अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर भी चढ़ चुकी हैं। इसके अलावा उनके नाम कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड भी हैं। 

 

 

गरीब परिवार की बेटी ने किया कमाल
राणा के कोच सुल्ताना ने बताया,'वह एक गरीब किसान परिवार में जन्मी हैं। उन्होंने सिर्फ अपने हौंसले के दम पर ही यह मुकाम हासिल किया है। उन्हें गर्व है कि विकास ने बेटी होने के बाद भी अपने हौसले बुलंद रखे और अपने गावं को दुनिया भर में मशहूर कर दिया।' 

PunjabKesari

 

विकास की बहन ने कहा
विकास की बहन अंजलि राणा ने बताया कि 2018 के नेशनल स्कीइंग गेम गुलबर्ग में सिल्वर मैडल और जापान में भारत का इस खेल में विकास प्रतिनिधित्व कर चुकी है।  वह इंटरनैशनल इकलौती ऐसी प्लेयर है जिन्होंने जापान में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अब स्कीइंग करते हुए ही एल्ब्रुस से नीचे आई। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News