28 APRSUNDAY2024 4:17:17 PM
Life Style

दिमाग को शार्प करती है ये 5 Games

  • Updated: 09 Apr, 2017 05:33 PM
दिमाग को शार्प करती है ये 5 Games

पंजाब केसरी(पेरेंटिग): पढ़ाई के साथ-साथ खेलना भी बहुत जरूरी है। आजकल बच्चे मोेबाइल और इंटरनेट में इतने मस्त रहते हैं कि खेल की तरफ उनका बिल्कुल भी ध्यान नहीं हैं। बच्चों के दिमाग को तेज करने के लिए दिन में कुछ समय आउटडोर और इनडोर गेम्स के लिए भी जरूर देना चाहिए। दुनिया में बहुत से ऐसे खेल भी हैं जिससे दिमाग दिनो-दिन तेज होता है। शारीरिक और दिमागी कसरत के लिए गेम्स बहुत जरूरी है। कुछ लोग तो अपने इसी शौक के कारण चैम्पियन बने गए हैं। माइंड शार्प गेम्स की आदत डालकर बच्चों दिमाग तेज किया जा सकता है। 

1. Chess
शतरंज के खेल की शुरूवात हमारे ही देश से शुरू हुई मानी जाती है। दो खिलाडियों के इस खेल मेें 16-16 मोहरे होते हैं। दोनों ही खिलाडियों को अपने प्रतिद्वंदी खिलाडी के बादशाह को मात देनी होती है। यह खेल बहुत ही पेचिदा होता है। दिमाग को तेज करने के लिए सबसे बेहतर गेम यही है। 

2. Go
चीन से शुरू हुआ यह खेल धीरे-धीरे कोरिया और जापान में भी फेमस हो गया। काले और सफेद पत्थरों से खेले जाने वाले इस खेल में 19-19 रेखाएं होती हैं जो सीधी और तिरछी होती हैं। एक दूसरे को काटती हुई इन रेखाओं में वहीं खिलाडी जीतता है जिसके पत्थरों की संख्या ज्यादा होती है। 

3. Checkers 
शतरंज की तरह खेले जाने वाले इस खेल के नियम कुछ अलग हैं। इसमें जो खिलाडी दूसरे की मोहरों पर कब्जा कर ले वो जीत जाता है। 

4. Nine Men's Morris
इस गेम में 2 खिलाड़ी खेल सकते हैं। गेम खेलने वाले बोर्ड में 3 खाने बने होते हैं और खिलाडी के पास अपनी-अपनी 9 गोटियां होती हैं। जो खिलाडी पहले अपनी गोटियां सैट कर लेता है वो जीत जाता है। 

5. Tick tac toe
यह खेल बच्चों का पसंदीदा और बहुत पुराना खेल है। इस खेल में एक साथ 2 खिलाडी खेल सकते हैं। 9 खानो वाले इस खेल में एक खिलाड़ी को X और दूसरे को O बनाना होता है। जो भी खिलाड़ी पहले सीधे या तिरछे खाने में एक ही निशान का साइन लगा लेता है वह जीत जाता है। 
 

Related News