29 APRMONDAY2024 12:19:49 PM
Life Style

इन बॉलीवुड सुपरस्टार्स की बीवियां हैं नॉन फिल्मी, फिर भी दे रहीं बॉलीवुड हीरोइनों को मात

  • Updated: 25 Apr, 2018 03:50 PM
इन बॉलीवुड सुपरस्टार्स की बीवियां हैं नॉन फिल्मी, फिर भी दे रहीं बॉलीवुड हीरोइनों को मात

बॉलीवुड के कई सितारे एेसे हैं जिन्होंने  फिल्मी हिरोइनों की बजाएं आम लड़कियों को अपना जीवन साथी चुना। यह स्टार खुद बहुत फेमस हैं पर उन्होंने नॉन फेमस लड़कियों के साथ अपना जीवन बिताने के बारे में सोचा। यहीं कारण है कि उनको ज्यादातर लोग नहीं जानते है। ग्लैमर की दुनिया से दूर रहने के बावजूद उनके फैशन स्टाइल का हर कोई कायल है। आज हम आपको एेसी ही 7 सुपरस्टार्स की वाइफ सुंदर तस्वीरे दिखाएंगे। 

 

1. जॉन- प्रिया 

PunjabKesari
जॉन से प्रिया की मुलाकात मुंबई में 2010 में हुई थी।इन मुलाकतों के बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। कुछ समय बाद ही जॉन से प्रिया रूंचाल के साथ एक बेहद निजी समारोह में शादी कर ली। शादी के बाद बहुत कम बार जॉन और प्रिया एक साथ पब्लिक पलेस में दिखाई दिए हैं। 

 

2. इमरान खान-अवंतिका

PunjabKesari
इमरान खान ने अवंतिका को अपने जीवन साथी के रूप में चुना। अवंतिका मलिक कैमरों से दूर रहती हैं पर इनके स्टाइल के चर्चे भी काफी हैं।

 

3. बॉबी देओल-तान्या देओल

PunjabKesari
बॉबी देओल ने बिजनेसमैन की बेटी तान्या से शादी की थी। इनकी लव स्टोर काफी दिलचस्प है। तान्या को पहली बार देखते बॉबी को उनसे प्यार हो गया था। इसके बाद धर्मेंद्र जी ने जल्द ही तान्या और बॉबी की शादी करवा दी। ये दोनों को भी एक साथ बहुत कम बार देखा गया है।

 

4. अनिल कपूर-सुनीता कपूर

PunjabKesari
अनिल कपूर और सुनीता कपूर की भी लव मैरिज हुई थी। सुनीता स्टाइल के मामले में अपनी बेटियों से कम नहीं है। मगर वह ज्यादातर कैमरों के सामने आने से बचती रहती हैं। 


5. सुनील शेट्टी-माना शेट्टी

PunjabKesari
सुनील शेट्टी ने माना शेट्टी को अपना जीवन साथी चुना। शादी के बाद माना ने अपना सारा समय बच्चों और पति को दे दिया। वह बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी पार्टियों में कम ही दिखती हो पर इनके ड्रेसिंग स्टाइल के चर्चे पूरे बॉलीवुड में है।
 


6. संजय कपूर-महीप संधू

PunjabKesari

संजय कपूर की पत्नी महीप संधू वास्तव में ऑस्ट्रेलिया की निवासी रही हैं। ये गजब की खूबसूरत दिखती हैं।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News