दुनिया के विभिन्न कोनों में बेतुके फैस्टीवल्स मनाए जा रहे हैं। चाहे वो जापान का पेनिस फैस्टीवल हो या डॉग मीट फैस्टीवल, इनमें बेवकूफी और घृणा करने जैसी परम्पराएँ दिखाई देंती हैं । आज हम आपको चीन के यूलीन में होने वाले डॉग मीट फैस्टीवल के बारे में बता रहे हैं। हालांकि लोगों ने इस डॉग-मीट- फैस्टीवल को रोकने के लिए अपनी याचिकाएं दायर की हैं, लेकिन बहुत से लोग हैं जो इन सबके बावजूद इस बर्बर फैस्टीवल में भाग लेने की सोच रहे हैं।
क्यों मनाया जाता है यह फैस्टीवल ?
चीन के लोगों का मानना है कि कुत्ते का मांस खाने से वे स्वस्थ रहेंगे और गर्मी से उनका बचाव होगा। चीन में पशुओं के कल्याण का कोई कानून नहीं है, इसलिए लोगों के लिए ऐसे फैस्टीवल मनाना और आसान हो जाता है। यूलीन में ट्रक भर-भर कर कुत्ते लाए जा रहे हैं और सरकार ने आँखें बंद कर रखी हैं।
चीन में हर वर्ष लगभग 10 से 20 मिलियन कुत्ते मांस के लिए मारे जाते हैं। इस अजीब फैस्टीवल में भी लगभग 10,000 कुत्तें लोगों की थालियों में होंगे। कुत्तों के अलावा यहाँ लोग बीयर के साथ बिल्लियों का मांस भी खाएँगे। लेकिन, ज्यादा ज़ोर कुत्ते का मांस खाने पर होगा। मुख्यतः ये कुत्ते लूटे गए, बेहोश किए गए, जहरीले इंजेक्शन दिए गए होते हैं और छोटे पिंजरों में यूलीन लाए जाते हैं।