28 APRSUNDAY2024 8:48:14 PM
Life Style

ब्राइडल की ऐसी ज्वैलरी जो है देती राज्य को अलग पहचान

  • Updated: 27 Oct, 2017 02:46 PM
ब्राइडल की ऐसी ज्वैलरी जो है देती राज्य को अलग पहचान

हमारा देश अलग-अलग संभ्यता और परंपराओं से रंगा हुआ है। यहां पर हर राज्य का अपना अलग लाइफस्टाइल है। कपडे,रीति-रिवाज, परंपराएं, गहने आदि की झलक विवाह,शादियों में भी देखने को मिलती है। हर राज्य की दुल्हन का कॉस्ट्यूम और गहने अलग-अलग तरह के होते हैं आइए जाने कौन से राज्य में किस करह की ज्वैलरी पहनी जाती है।  


महाराष्ट्र की मुंडावल्या

PunjabKesari
महाराष्ट्र में शादी बहुत रीति-रिवाज के साथ की जाती है। यहां पर दुल्हा-दुल्हन को पहनाई जाने वाली खास ज्वैलरी का नाम मुंडावल्या है। शादी के समय बंधन में बंधने से पहले इन दोनों के माथे पर जब मुंडावल्या बंध जाता है तो इसका मतलब है कि अब दोनों शादी के वचन लेने लिए तैयार हैं। मोतियों से बनी ये ज्वैलरी बहुत अच्छी लगती है। 

उत्तर प्रदेश का पासा

PunjabKesariपासा मांग टीके की तरह ही सिर पर लगाए जाने वाली ज्वैलरी है। इसे माथे की साइड पर लगाया जाता है। आजकल तो यह सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश के हर हिस्से में इसे दुल्हने पहनना पसंद करती हैं। 

हिमाचल प्रदेश का नथ

PunjabKesari
हिंदू धर्म में नथ पहनना बहुत शुभ माना जाता है लेकिन शादी के समय हिमाचल प्रदेश में बडे साइज का नथ पहना जाता है। यहां की दुल्हनों की खास पहचान यहां पहने जाने वाली नथ है।

हैदराबाद का सतलड़ा

PunjabKesari
सतलड़ा एक तरह का नेकलेस होता है, जिसका सात लड़ियां होती हैं। रॉयल लुक पाने के लिए दुल्हने इस तरह का नेकलेस पहनती हैं। मोतियों से सजी यह सात लड़ियां नाभि लंबी होती हैं। 
 

 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News