01 MAYWEDNESDAY2024 10:01:46 PM
Nari

ये है दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी! (Pics)

  • Updated: 17 Oct, 2016 04:52 PM
ये है दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी! (Pics)

दुनिया में कई यूनिवर्सिटीज है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी कौन-सी है? अगर नहीं तो हम आपको बताते है। दुनिया की सबसे पुरानी लगातार संचालित होने वाली यूनिवर्सिटी अल कपआरोयुइन है। यह अफ्रीका के फेज(मोरक्को) में है। इसकी स्थापना 1157 साल पहला 859 ई. में हुई थी। यूनिवर्सिटी की स्थापना फातिमा-उल-फिहरी ने करवाई थी। वह अरब के सौदागर मौहम्मद-उल-फिहरी की बेटी थी। 

वैसे इस यूनिवर्सिटी की स्थापना मस्जिद के तौर पर हुई थी लेकिन बाद में इसे मदरसा, कॉलेज और फिर यूनिवर्सिटी बना दिया गया। यूनिवर्सिटी में पहले धर्म के बारे में पढ़ाया जाता था। 1963 में इसे मोरक्को के मॉडर्न स्टेट यूनिवर्सिटी सिस्टम में शामिल कर लिया गया। इसके बाद यहां नॉन-इस्लामिक विषय जैसे फ्रेंच, इंग्लिश और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के बारे में पढ़ाया जाता था। यह यूनिवर्सिटी काफी बड़ी है। इसमें एक साथ करीब 22 हजार लोग आ सकते हैं। इस यूनिवर्सिटी में इतिहासकार इब्न खाल्दन, यहूदी दार्शनिक मेमोनाइड्स और जियोग्राफर मुहम्मद-उल-इदरीसी ने पढ़ाई की है। 

Related News