26 APRFRIDAY2024 3:39:24 AM
Nari

मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए घर में लगाएं ये पौधे

  • Updated: 23 Jun, 2017 02:18 PM
मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए घर में लगाएं ये पौधे

मच्छर भगाने का अचूक उपाय :  मानसून के मौसम में एक तरफ जहां रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं का मजा लिया जाता है वहीं दूसरी तरफ मच्छरों की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। मच्छरों के कारण शाम के समय बाहर बैठना और सोना मुश्किल हो जाता है। खतरनाक मच्छरों के काटने से डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इसके लिए लोग अपने घरों में स्प्रे और कॉयल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इन सब से सिर्फ कुछ देर के लिए मच्छरों को दूर भगाया जा सकता है। ऐसे में अपने घरों में इस तरह के पौधे लगाने चाहिए जिससे वातावरण भी स्वच्छ रहे और मच्छर भी दूर भाग जाएं।



1. रोजमेरी
PunjabKesariइस पौधे को अपने घर में लगाने से मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है। रोजमेरी के पौधे 4-5 फीट तक लंबे होते हैं और इन पर नीले रंग के फूल खिलते हैं। गर्मी के मौसम में ये पौधे काफी बढ़ जाते हैं लेकिन सर्दी आते ही ये सूख जाते हैं क्योंकि इन्हें बढ़ने के लिए गर्मी की जरूरत होती है। इन फूलों की सुगंध से मच्छर घर से दूर ही रहते हैं।

2. सिट्रोनेला ग्रास
PunjabKesariमच्छरों को दूर रखने के लिए सिट्रोनेला ग्रास को भी घर में जरूर लगाएं। यह 2 मीटर तक बढ़ जाता है और इसके फूल लैवेंडर जैसे होते हैं। सिट्रोनेला ग्रास की सुगंध से डेंगू पैदा करने वाले मच्छर दूर भागते हैं। इसमें मौजूद एंटी-फंगल गुण घर का वातावरण शुद्ध रखते हैं और बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।

3. गेंदा
PunjabKesariइन फूलों की तेज गंध मच्छरों को पसंद नहीं होती जिससे इन पौधों को घर के बगीचे में लगाने से मच्छर नहीं आते। ये पौधे 6 इंच से 3 फीट तक बढ़ते हैं और इन फूलों का रंग गहरे पीले से लेकर संतरी होता है।

4. कैटनिप
PunjabKesariयह पौधा एक औषधी है जो पुदीने जैसी होती है। मच्छरों को दूर भगाने में यह कॉयल से भी 10 गुणा असर दिखाती है। यह पौधा 12 महीनों तक खिला रहता है जो धूप और हल्की छाया में बढ़ता है। इस पौधे के फूल सफेद और लेवेंडर रंग के होते हैं। मच्छरों को दूर भगाने के लिए इसे घर के गार्डन या छत पर रख सकते हैं।

5. नीम
PunjabKesariमच्छर-मक्खियों और कीड़े-मकौड़ों को दूर भगाने के लिए नीम का पौधा काफी फायदेमंद होता है। मच्छरों को भगाने के लिए घर के गार्डन में नीम का पौधा लगाएं और इसकी पत्तियों को जला कर भी मच्छरों को दूर भगाया जा सकता है।

6. तुलसी
PunjabKesariसभी घरों में तुलसी का पौधा तो आसानी से मिल जाता है। इसमें कई बीमारियों को दूर करने का गुण शामिल है। इसकी सुगंध से मच्छर दूर भागते हैं। ऐसे में इस पौधे को घर की छत या बैकसाइड में रख सकते हैं। मच्छरों को दूर रखने के लिए त्वचा पर तुलसी के पत्तों को मसल कर रगड़ सकते हैं।
 

Related News