27 APRSATURDAY2024 2:29:49 AM
parenting

बचपन से ही बच्चों को सीखाएंगे ये जरूरी बातें तो उम्र भर आएगी काम

  • Updated: 30 May, 2018 03:04 PM
बचपन से ही बच्चों को सीखाएंगे ये जरूरी बातें तो उम्र भर आएगी काम

किसी में भी अच्छे नागरिक के गुण बचपन से आते है। अगर आप बच्चे को बचपन से ही अच्छे नागरिक के गुण नहीं सिखाएंगे, तो वह बड़ा होकर भी समाज के प्रति जिम्मेदार नहीं होगा। बच्चे को पढाई-लिखाई और अच्छी आदतों, संस्कारो के साथ उसे अच्छे नागरिक के गुण भी बचपन से सिखाने चाहिए। संस्कारी और बुद्धिमान सिविक सेन्स वाला बच्चा ही आगे चल कर अच्छा नागरिक बनता है। आइए जानिए कैसे सिखाएं बच्चे को सिविक सेंस।

1. सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा

PunjabKesari
बच्चे को सिखाएं कि देश की सार्वजनिक संपति जैसे सड़क, ट्रेन आदि को गंदा न करें और कूड़ा-कर्कट को डस्टबिन में फेंके। प्राकृतिक पर्यावरण को साफ-सुथरा रखें। पेड़ों को लगाएं और लोगों को इसे काटने से रोकें।

2. ईमानदारी और सच्चाई 
बच्चे को ईमानदार और सच के रास्ते पर चलना सिखाएं। अगर बच्चा शुरू से ही अपने दोस्तों के प्रति ईमानदार होगा तो वह आगे जाकर देश के प्रति भी ईमानदार होगा। बच्चे को ईमानदारी सिखाने के लिए पेंरेट्स को स्वयं भी इस रास्ते पर चलना होगा।

3. संविधान का पालन

PunjabKesari
सभी को संविधान के नियमों का पालन करना चाहिए। अगर आप बच्चे को शुरू से सविधान के नियमों, संस्थाओं, राष्ट्र ध्वज और राष्ट्र गान का आदर करना सिखाएंगे तो वह बड़े होकर भी इसकी पालना करेगें।

4. जरूरतमंद की मदद करना
बच्चों के अंदर शुरू  से ही जरूरतमंद लोगों की मदद करने की भावना भरनी चाहिए। जैसे अगर उसे कभी कोई बुजुर्ग, हैंडीकैप मिलता है तो उसकी जरूरत अनुसार मदद करें। इस आदत को डलवाने के लिए बच्चे की शुरू से ही घर के छोटे-छोटे काम में मदद लें। इससे उसे बाहर जा कर भी दूसरों की मदद करना अच्छा लगेगा।  


 

Related News