26 APRFRIDAY2024 6:48:45 PM
Nari

घर की ग्रिल को देना है नया टच तो यहां से लें आइडियाज

  • Updated: 20 Mar, 2017 06:35 PM
घर की ग्रिल को देना है नया टच तो यहां से लें आइडियाज

इंटीरियर डैकोरेशनः खूबसूरत घर का सपना हर किसी का होता है। घर सिर्फ अंदर से ही नहीं बल्कि बाहर से भी खूबसरत दिखाई देना चाहिए। इसके लिए घर का इंटीरियर बहुत अहम माना जाता है। साज-सजावट,अलमारी,शोकेस,सीढियां,फर्नीचर के अलावा घर की बालकनी में लगने वाली ग्रिल भी इंटीरियर का ही हिस्सा मानी जाती है। आजकल बाजार में कई तरह के डिजाइन और मेटिरियल की बनी हुई ग्रिल आसानी से मिल जाती हैं। जिससे घर की लुक को बदला जा सकता है। 

 

1.कांच के ग्रिल

घर को हाईक्लास लुक देने के लिए आजकल कांच के बने हुए ग्रिल खूब पसंद किए जा रहे हैं। ये थोडे महंगे जरूर होते हैं लेकिन इससे बालकनी बहुत खूबसूरत दिखाई देती है। कांच की बनी हुई ग्रिल की संभाल भी बहुत करनी पड़ती है। 

2. एल्युमीनियम

लोगे के ग्रिल के अलावा एल्युमीनियम के ग्रिल से भी घर को खूबसूरत बनाया जा सकता है। इसे जंक लगने का डर भी नहीं और यह आसानी से साफ भी हो जाती है। 

3. लोहा

लोहे के ग्रिल बहुत हैवी होते हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से भी अलग-अलग डिजाइन और बालकानी के साइज के हिसाब से भी ग्रिल बनवा सकते हैं। इसके टूटने या क्रैक होने का डर नहीं होता।

4. स्टील

स्टील के ग्रिल देखने में अच्छे भी लगते हैं और यह लाइफटाइम चलने वाले होते हैं। इसे आप सिंपल रेलिंग की तरह या फिर डिजाइन में भी लगवा सकते हैं। 

Related News