26 APRFRIDAY2024 4:16:22 PM
Nari

डार्क अंडरआर्म्स नहीं पहनने दे रहा स्लीवलैस ड्रैस तो करें ये काम

  • Updated: 02 Aug, 2017 02:01 PM
डार्क अंडरआर्म्स नहीं पहनने दे रहा स्लीवलैस ड्रैस तो करें ये काम

अंडर आर्म्स का कालापन कैसे दूर करे : डार्क अंडरआर्म्स एक ऐसी समस्या है जिस वजह से कई महिलाएं परेशान रहती हैं। गर्मी के दिनों में ज्यादातर महिलाएं स्लीवलैस टॉप या सूट पहनती हैैं लेकिन अंडरआर्म्स काले होने की वजह से वे अपनी पसंद के कपड़े नहीं पहन पाती। ऐसे में रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजों का इस्तेमाल करके अंडरआर्म्स का कालापन दूर किया जा सकता है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ आसान तरीकों के बारे में


1. दही
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और विटामिन बी5 त्वचा का रूखापन दूर करके उसमें निखार लाता है। इसके लिए 1 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच हल्दी मिलाकर अच्छी तरह मिला लें। इस लेप को अंडरआर्म्स पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। कुछ दिनों तक लगातार इसका इस्तेमाल करने से कालापन दूर होगा।
PunjabKesari2. हल्दी
इसके लिए 1 चम्मच हल्दी में 3-4 बूंदे नींबू के रस की मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडैंट बगलों के कालेपन को दूर कर निखार लाने में मदद करता है।
PunjabKesari3. टमाटर
टमाटर को कद्दूकस करके इसके पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाने से भी फायदा होता है। इसके अलावा टमाटर का एक टुकड़ा काट लें और इसे कुछ देर के लिए अंडरआर्म्स पर रगड़ने के बाद 10 मिनट तक धो लें।
PunjabKesari4. चीनी
इसके लिए 1 चम्मच चीनी में 1 चम्मच शहद मिला लें और इसे अंडरआर्म्स पर स्क्रबर की तरह इस्तेमाल करें। 1 मिनट तक स्क्रब करने के बाद 5 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें और फिर पानी से धो लें।


5. पपीता
डार्क अंडरआर्म्स की परेशानी को दूर करने के लिए पपीते के एक टुकड़े को प्रभावित जगह पर रगड़ें और 10 मिनट के बाद धो लें। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा मिलेगा।


 

Related News