26 APRFRIDAY2024 11:30:14 PM
Nari

Exercise से पहले ना खाएं ये चीजें, नहीं मिलेगा कोई फायदा

  • Updated: 04 Mar, 2017 04:53 PM
Exercise से पहले ना खाएं ये चीजें,  नहीं मिलेगा कोई फायदा

सेहत :  आजकल हर कोई अपने शरीर को फिट रखने के लिए जिम जाता है या फिर योगा,एक्सरसाइज करता है। जिम जाने से पहले अगर आप कुछ भी खाकर घर से निकल जाते हैं तो ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है। क्योंकि एक्सरसाइज के समय हमारे शरीर का जोर लगता है और जो हमनें खाया होता है यदि वो हमारे शरीर के अनुसार हल्का-फुल्का न हो तो हमें जिम में कसरत करते वक्त बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए कि कसरत करने से पहले क्या-क्या चीजें हमें नहीं खानी चहिए। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में...


1. आमतौर पर लोगों को गर्मी लगने पर कोल्ड ड्रिंक या सोडा पीने की आदत होती है, लेकिन यदि आप जिम जा रहे हैं या फिर कोई एक्सरसाइज कर रहे हैं तो एेसे ड्रिंक्स से बचें क्योंकि इनके सेवन से शरीर में गैस बनती है।


2. जिम जाने से पहले किसी भी तरह का मीठा न खाएं। इससे एक तो अतिरिक्त कैलोरी शरीर में चली जाती है और एेसी चीजों के सेवन से पेट में भारीपन भी हो जाता है। जिससे एक्सरसाइज करने में मुश्किल आती है।


3. जिम जाने से पहले भूलकर भी तला-भुना या मसालेदार खाना न खाएं। इन चीजों से जलन,एसीडिटी आदि की समस्या होती है। जिससे जिम के दौरान कसरत करने पर आपको पेट दर्द, डायरिया की परेशानी हो सकती है। इसका सबसे ज्यादा असर आपके पाचन तंत्र पर पड़ता है।


4. कसरत से पहले दूध या इससे बनी चीजों जैसे दही, लस्सी वगैराह को नहीं लेना चाहिए। इनमें लैक्टोस होने की वजह से आंतों की समस्या हो सकती है। 


5. जब कि ब्रोकली और गोभी जैसी सब्जियों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और एंटी-कैंसर गुण होते हैं लेकिन इसमें सल्फर भी मौजूद होता है। इसकी वजह से कई लोगों में गैस की समस्या हो जाती है। इसलिए जिम जाने से पहले अगर आप ये सब खाते हैं तो आपको पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।  

Related News