26 APRFRIDAY2024 9:43:12 PM
Nari

इन बीमारियों में ना खाएं लहसुन, बढ़ जाएगा खतरा

  • Updated: 21 Mar, 2017 01:10 PM
इन बीमारियों में ना खाएं लहसुन, बढ़ जाएगा खतरा

सेहत:  बिना लहसुन के सब्जी का स्वाद नहीं आता। इसलिए ज्यादातर पकवान में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन जरूर से ज्यादा लहसुन फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ बीमारियों में लहसुन के सेवन से परहेज करना बेहत है। वैसे भी गर्मियों में लहसुन का सेवन कम ही करना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर काफी गर्म होती है, जो हमारी सेहत को नुकसान पहुचा सकता है। आइए जानते है किन बीमारियों में लहसुन नहीं खाना चाहिए।
 


1. लो बी.पी 

अगर आपको ब्लड प्रैशर की प्रॉबल्म रहती है तो ऐसे में ज्यादा लहसुन के सेवन से ब्लड प्रैशर लो हो सकता है। 

2. एनीमिया

ज्यादा मात्रा में लहसुन खाने से हीमोलाइटिक एनीमिया यानी हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है। 

3. लिवर प्रॉबल्म 

अगर आपको पहले से ही लिवर प्रॉबल्म है तो लहसुन के सेवन से परहेज करें क्योंकि ज्यादा लहसुन खाने से प्रॉबल्म बढ़ सकती है। 

4. पेट की समस्या 

अगर आपके पेट में अक्सर गड़बड़ी रहती है तो लहसुन का सेवन न करें। इसके अलावा अगर पेट का अल्सर, डायरिया हो जाए तो भी लहसुन से परहेज करें। 

5. बर्थ कंट्रोल पिल्स 

अगर आप बर्थ कंट्रोल पिल्स ले रही है तो लहसुन न खाएं क्योंकि इससे दवाइयों का असर कम होता है। 

6. प्रैग्नेंसी 

लहसुन गर्म होता है, इसलिए प्रैग्नेंसी के दौरान ज्यादा लहसुन का सेवन करने से मिसकैरिज होने का खतरा बढ़ सकता है। 

7. होम्योपैथिक दवाइयां 

अगर आप होम्योपैथिक दवाइयों का सेवन कर रहे है तो लहसुन से परहेज रखें क्योंकि इससे दवा का असर कम होता है लेकिन फिर भी एक बार होम्योपैथिक डॉक्टर से जरूर पूंछ लें। 

8. किसी भी सर्जरी से पहले 

सर्जरी करवाने से पहले लहसुन का सेवन न करें क्योंकि इससे सर्जरी के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग का खतरा रहता है। 

Related News