26 APRFRIDAY2024 7:40:16 PM
Nari

नाक बहती है तो इस तरह खाएं तुलसी के पत्ते(Pics)

  • Updated: 23 Oct, 2016 01:17 PM
नाक बहती है तो इस तरह खाएं तुलसी के पत्ते(Pics)

तुलसी के बारे में सब लोग जानते हैं। इसे पूजा में और दवाइयों में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल से बहुत से रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। बच्चों का बदलते मौसम के कारण नाक बह रहने की परेशानी हो तो तुलसी के सेवन से राहत मिलती है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...

 

1. तुलसी के पत्तों के साथ थोड़ा सा गुड़ मिलाकर दिन में 2 बार खाने से बहती नाक बंद हो जाती है।

2. बच्चों को सुबह नाश्ते से पहले और रात को सोने से पहले तुलसी के 2 पत्ते खिलाएं।

3. बच्चे के दूध में तुलसी के1-2 पत्ते उबाल कर पिलाने से जुखाम नही होता।

4. शहद,तुलसी और थोड़ा सा अदरक मिलाकर गाढ़ा पीने से कफ और सर्दी की परेशानी दूर हो जाती है।

5. 10 तुलसी के पत्ते और 5 काली मिर्च पानी में मिलाकर उबाल लें और इसे पीने से बुखार से राहत मिलती है।

6. तुलसी के10 पत्ते,5 काली मिर्च और 4 बादाम को पीसकर आधा गिलास पानी में एक चम्मच शहद के साथ लेने से दिल की बीमारियां ठीक हो जाती हैं।

7. तुलसी के पत्तों के रस आंखों में काजल की तरह लगाने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

Related News