लड़कियों को नेल पेंट लगाने का बहुत शौक होता है अगर आपको किसी पार्टी में जाना है और नेल हटाना हो लेकिन रिमूवर खत्म हो गया हो तो बहुत परेशानी हो जाती है। ऐसे में आपको आधी नेल पेंट लगे हुए बाहर जाना कितना शर्मनाक लगता होगा। घबराइए नहीं आज हम आपको बताएगें एेसे ट्रिक जिससे आप बिना रिमूवर के भी नेल पेंट को आसानी से हटा पाएंगी। इस ट्रिक में थोड़ा सा टाइम लग सकता है। आइए जानें कि कैसे आप बिना रिमूवर की मदद से नेल पेंट को हटा सकती हैं।
- डियोड्रेंट
नेल पेंट को हटाने के लिए आपको अपने नेल्स पर डियोड्रेंट का स्प्रे करना है और उसके बाद ही तुरंत कॉटन की मदद से लेन पेंट को पोंछना है। आपको बता देें कि डियोड्रेंट के अंदर भी नेल पॉलिश के रिमूवर जैसे ही कॉम्पोनेंट होते हैं। जिससे नेल पेंट काफी आसानी से हट जाता है।
- स्पिरिट या रबिंग ऐल्कोहल
अगर आप रबिंग ऐल्कोहल के बारे में जानती है तो ठीक है। अगर नहीं, तो जान लीजिए की इसे डॉक्टर्स स्पिरिट भी कहते हैं। इसको काफी आसानी से नेल पेंट के रिमूवर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं अगर आपके नेल्स में किसी तरह का कोई इंफेक्शन भी है तो यह एक बेस्ट सब्सिट्यूट है क्योंकि इसके अंदर एंटी बैक्टीरियल प्रोपर्टीज मौजूद हैं। बस इसके इस्तेमाल के लिए आपको अपने नेल्स को 5 मिनट तक के लिए गुनगुने पानी में डुबोना है। फिर इन्हें पोछने के बाद स्पिरिट में डूबी रूई से नेल पेंट को हटाना शुरू करना है।
- नेल पेंट
कहते है कि लोहा ही लोहे को काटता है। ऐसे ही नेल पेंट ही नेल पेंट को रिमूव करने का सबसे बेस्ट और आसान तरीका है। इसके लिए बस आप अपने पुराने लगे नेल पेंट पर एक कोट और नेल पेंट का लगाएं। फिर तुरंत ही उसे रूई की मदद से साफ कर लें और मुलायम कपड़े से पोछ ले। ऐसा आपको बहुत जल्दी करना है, जिससे नेल पेंट सूख ना पाए। वहीं इसके लिए आप काफी हल्का और पतला कोट ही लगाएं। वैसे अगर आप चाहें तो ट्रांस्पेरेंट कोट का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
- नींबू और विनेगर
आप अपने घर में कैमिकल फ्री नैचुरल रिमूवर भी बना सकती है। इसके लिए आपको समान मात्रा में नींबू का रस, एप्पल साइडर विनेगर चाहिए होगा। फिर आप इन दोनों को अच्छे से मिला लें। अब अपने नेल पेंट को हटाने की शुरूआत करने से पहले अपने दोनों हाथों के नेल्स को गुनगुने पानी मे थोड़ी देर यानी करीब 5 मिनट तक के लिए डुबो कर रखें। फिर इन्हें पोछने के बाद विनेगर और नींबू के सोल्यूशन में डूबी हुई रूई को इन नेल्स के ऊपर 10 सेकेंड तक के लिए रख लें फिर 10 सेकेंड बाद आप इसे हल्के हाथों से रगड़ना शुरू करें और नेल पेंट को हटाना शुरू करें।