19 DECFRIDAY2025 11:27:04 PM
Women Care

छोटी उम्र में ही महिलाओं को हो रही है बच्चेदानी में रसौली! जानिए लक्षण और बचाव का तरीका

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 12 Aug, 2023 03:12 PM
छोटी उम्र में ही महिलाओं को हो रही है बच्चेदानी में रसौली! जानिए लक्षण और बचाव का तरीका

आजकल के समय में बिजी लाइफस्टाइल के चलते महिलाओं में थायराइड और रसौली की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रसौली को आम भाषा में गांठें बोला जाता है। इसमें गर्भाशय और उसके आसपास गांठें बनती हैं। लेकिन ज्यादातर महिलाओं को इस गंभीर बीमारी के लक्षण पता नहीं होते हैं। वहीं कई महिलाओं को गर्भाशय में रसौली के कारण प्रेग्नेंट होने में भी दिक्कतें आती हैं। ये एक genetic बीमारी हैं तो एक जनरेशन से ज्यादा दूसरे जनरेशन तक चलती हैं।  वैसे तो एक समय में गर्भाशय में गांठ पड़ने की समस्या 30-50 साल की महिलाओं को होती थी, लेकिन इधर खराब लाइफस्टाइल के चलते छोटी उम्र की महिलाओं में भी ये परेशानी नजर आने लगी है। इसके पीछे कई सारे कारण होते हैं....

PunjabKesari


रसौली का कारण

- एस्ट्रोजन हार्मोन की ज्यादा मात्रा
- जेनेटिक कारण
-गर्भनिरोधक गोलियां का ज्यादा सेवन
-गर्भवस्था के दौरान
- मोटापा
-जो कभी मां ना बनी हो
- खाना- पीना सहीन ना होना
-पानी कम पीना
-पीरियड्स सही आना

PunjabKesari

रसौली होने के लक्षण
 
- पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग 
- अनियमित पीरियड्स
- पेट के नीचे के हिस्से में दर्द
- प्राइवेट पार्ट से खून आना
-एनीमिया
- कमजोरी महसूस करना
-प्राइवेट पार्ट से बदबूदार डिस्चार्ज
-पेशाब रुक- रुककर आना

रसौली से बचने के लिए घरेलू उपाय

आंवले का जूस

ये जूस रसौली को दूर करने का बेहतरीन उपचार है। आंवला में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। रोजाना सुबह एक चम्मच आंवला का जूस में शहद डालकर खाली पेट पीने से आपको काफी फर्क नजर आएगा।

PunjabKesari

ग्रीन टी

ग्रीन टी का सेवन से गर्भाशय में रसौली को फैलना से रोकता ह। इसलिए महिलाओं को दिन में कम से 2-3 कप ग्रीन टी पीनी चाहिए।

PunjabKesari

हल्दी

हल्दी में मौजूद एंटीबॉयोटिक गुण शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है, साथ ही इससे गर्भशय कैंसर का खतरा भी कम होता है।

लहसुन

2 महीने तक खाली पेट रोज 1 लहसुन का सेवन करने से रसौली की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है।

PunjabKesari

Related News