29 APRMONDAY2024 9:36:54 AM
Nari

दुनिया का सबसे पुराना होटल, आज भी हैं फेमस!

  • Updated: 05 Feb, 2017 03:50 PM
दुनिया का सबसे पुराना होटल, आज भी हैं फेमस!

ट्रैवलिंग: दुनिया में कई प्राचीन किले मौजूद है, जिनकी खूबसूरती आज भी वैसे की वैसे ही बरकरार है। ऐसे ही आज हम आपको एक होटल के बारे में बताने जा रहे है, जो दुनिया के सबसे पुराने होटल में से एक है। ऐसा माना जाता है कि यहां  बड़े-बड़े राजा तक ठहर चुके है। 

 

जापान के यामानाशी प्रीफैक्चर में स्थित Nishiyama Onsen Keiunkan होटल को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे पुराने होटल का खिताब भी मिल चुका है। यह होटल लगभाग 705 AD में बना है। इसको Fujiwara Mahito ने बनवाया था। कहते है कि तब से लेकर अब तक उनके परिवार 52 पीढियां इस विरासत को सम्भालती आ रही हैं। 

 

इस होटल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां से 6 hot springs,Mount Fuji और Jigokudani Monkey Park बहुत ही कम दूरी पर मौजूद है। साथ ही इस होटल में 35 कमरें हैं। इतना ही नहीं, यह  यह होटल इतिहास में लड़ी गई लड़ाइयों के दौरान सबसे ज्यादा मशहूर हुआ था। योद्धा लड़ाई के बाद अपने शरीर की थकान मिटाने के लिए, यहां मौजूद गर्म पानी के सोतों  में नहाते थे। इस होटल में ओपन एरिया बाथरूम मौजूद है, जहां आप प्राकृतिक नज़ारों मजा लेते है नहा सकते है। 

 


इस होटल की एक ओर खास बात है कि यहां आने वाले लोगों को पारम्परिक कपड़े पहनने के लिए दिए जाते है। साथ इस होटल में जूते पहनकर जाने से मनाही की जाती है। साथ ही यहां एक रात गुजारने के लिए भारी-भरकम रकम अदा करनी होगी। 
 

Related News