30 APRTUESDAY2024 3:07:28 AM
Nari

दुनिया के 6 अनोखे वाहन, इनमें लें सफर का अलग मजा

  • Updated: 19 Feb, 2017 01:17 PM
दुनिया के 6 अनोखे वाहन, इनमें लें सफर का अलग मजा

ट्रैवलिंगः दुनिया का हर देश की अपनी किसी न किसी खासियत के लिए जाना जाता है। कहीं पर खूबसूत जगहें तो कहीं पर सुहाना मौसम पर्यटकोें को अपनी ओर आकर्षित करता है। आज हम घूमने के लिए जिस खासियत की बात कर रहे हैं वह है अनोखे वाहन। जी हां,जिस तरह किसी देश की संस्कृति और सभ्यता अलग-अलग होती है उसी तरह वहां पर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए वाहन भी उस देश की जरूरत के हिसाब से ही होते हैं। आइए जाने ऐसे ही कुछ अजीबो-गरीब ट्रांपोर्ट के बारे में...

 

1. टोटोरा बोट,पेरू
पेरू की टिकटिका झील में स्थानीय लोगों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली बोट को टोटोरा कहा जाता है। ड्रैगन की शेप में बनी यह बोट बेहद हल्की होती है। इसमें बैठकर एक जगह से दूसरी जगह बड़ी आसानी से और जल्दी पहुंचा जा सकता है। अपनी तेज रफ्तार के कारण और इसमें बैठकर कुदरती नजारों का मजा लेने के लिए टूरिस्ट इसका सफर करना पसंद करते हैं। 

2. जंक बोट,हांगकांग  
हांगकांग  में विक्टोरिया बंदरगाह में चलने वाली जंक बोच यहां की खास पहचान है। हांगकांग में आने वाले पर्यटक इस बोट में सफर का मजा जरूर लेते हैं। 

3. हाथी, थाईलैंड
थाईलैंड में हाथी का सवारी करने का मजा ही कुछ और है। यहां पर जंगली हाथी पर बैठ कर जंगलों में खुले आम घूमा जा सकता है। 

4. जोर्ब, न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के जोर्ब का बहुत पसंद किया जाता है। यह एक तरह की गेंद होती है जिसमें मोटे गद्दे लगे होतेे हैं। इसको खेल में भी इस्तेमाल किया जाता है। लोग इस जोर्ब का लुत्फ उठाने के लिए दूर-दूर से यहां आते हैं। 

5. बांस की ट्रेन,कंबोडिया
कंबोडिया में घूमने के लिए जा रहे हैं तो वहां की राजधानी नामपेन्ह के बत्तामबैंग में बांस की बनी इलैक्ट्रोनिक ट्रेन में सफर करना न भूलें। इलैक्ट्रोनिक इंजन से चलने वाली इस ट्रेन को नौरी भी कहा जाता है। 

6. चिकन बस,ग्वाटेमाला
यहां पर पब्लिक बसों को चिकन बस के नाम से जाना जाता है। इन बसों में सफर करने का अलग ही रोमांच हैं। इस बस में सफर कर रहे हैं तो जेब कतरों से सावधान रहने की जरूरत है। 

Related News